रॉबिन धवन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एडमिरल रॉबिन धवन

एडमिरल रॉबिन धवन
जन्म अल्मोड़ा, उत्तराखंड
निष्ठा  भारत
सेवा/शाखा भारत का नौसेना ध्वज भारतीय नौ सेना
उपाधि एडमिरल
नेतृत्व भारत के नौसेनाध्यक्ष
सम्मान
  • परम विशिष्ट सेवा पदक
  • अति विशिष्ट सेवा पदक,
  • युद्ध सेवा पदक,
  • ADC,

एडमिरल रॉबिन धवन भारत के वर्तमान नौसेनाध्यक्ष हैं।[1] फरवरी 2014 में पूर्व नौसेनाध्यक्ष एडमिरल देवेन्द्र जोशी के त्यागपत्र के पश्चात् वाइस एडमिरल धवन को कार्यवाहक नौसेनाध्यक्ष बनाया गया था।[2][3] अप्रैल 2014 में उन्हें औपचारिक तौर पर नौसेनाध्यक्ष बना दिया गया।[1]


करियर[संपादित करें]

एडमिरल आर के धवन को 01 जनवरी 1975 को कमीशन मिला।[1] वह नौवाहन और निदेशन के विशेषज्ञ हैं और उन्‍होंने अनेक नौसेना कमानों-स्‍टाफ तथा अनुदेश संबंधी नियुक्तियों में 40 साल की अनुकरणीय सेवा की है। वह नेशनल डिफेंस अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्‍टाफ कॉलेज और नेवल वार कॉलेज न्‍यूपोर्ट, रोड आइलैंड अमरीका के छात्र रहे हैं।

वह आईएनएस खुखरी, आईएनएस रणजीत, आईएनएस दिल्‍ली जैसे अग्रणी युद्ध पोतों की कमान संभाल चुके हैं और उन्‍होंने चीफ स्‍टाफ ऑफिसर (ऑपरेशंस) के पद पर पश्चिमी कमान मुख्यालय में सेवाएं दी हैं। उन्‍होंने भारतीय उच्‍चायोग लंदन में भारतीय नौसेना सलाहकार के रूप में सेवाएं दीं। वह पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय में फ्लैग ऑफिसर कमां‍डिंग पूर्वी बेड़ा (ईस्‍टर्न फ्लीट), विशाखापट्टनम की कमान संभाल चुके हैं। उन्‍होंने अपने विद्यालय नेशनल डिफेंस अकादमी में कमांडेंट के रूप में सेवाएं दी हैं।

एडमिरल धवन ने अन्‍य जिन प्रतिष्‍ठापूर्ण पदों पर सेवा की है उनमें नौसेना मुख्‍यालय में नेवल स्‍टाफ (नीति एवं योजनाएं) के सहायक प्रमुख, डिप्‍टी चीफ ऑफ नेवल स्‍टाफ तथा वॉइस चीफ ऑफ नेवल स्‍टाफ शामिल हैं।[1]

अलंकरण[संपादित करें]

  • परम विशिष्ट सेवा पदक
  • अति विशिष्ट सेवा पदक
  • युद्ध सेवा पदक
  • एडीसी[1]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

एडमिरल धवन का विवाह श्रीमती मीनू धवन से हुआ और दंपति की एक पुत्री और दो पुत्र हैं।[4]


पूर्वाधिकारी
एडमिरल देवेन्द्र जोशी
भारत के नौसेनाध्यक्ष
17 अप्रैल 2014
उत्तराधिकारी
पदस्थ

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "एडमिरल आर के धवन नये नौसेना प्रमुख नियुक्‍त". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 17 अप्रैल 2014. मूल से 19 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अप्रैल 2014.
  2. "नेवी चीफ ऐडमिरल जोशी ने इस्तीफा दिया". नवभारत टाईम्स. 26 फ़रवरी 2014. मूल से 26 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27फरवरी 2014. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "नौसेना प्रमुख एडमिरल डी.के. जोशी का इस्तीफा". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 26 फ़रवरी 2014. मूल से 2 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 फ़रवरी 2014.
  4. "एडमिरल आर के धवन ने भारतीय नौसेना की कमान संभाली". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 17 अप्रैल 2014. मूल से 19 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अप्रैल 2014.