ढिश्कियाऊं

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ढिश्कियाऊं

सिनेमा प्रचार पोस्टर
निर्देशक सनमजीत सिंह तलवार
निर्माता शिल्पा शेट्टी
सुनील लुल्ला
अभिनेता सनी देओल
हरमन बावेजा
आयशा खन्ना
प्रशान्त नारायणन
आदित्य पंचोली
संगीतकार पलाश मुछल
निर्माण
कंपनी
एसेंशियल स्पोर्ट्स & मीडिया
वितरक इरोज इंटरनेशनल
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 24 जून 2022 (2022-06-24)
देश भारत
भाषा हिन्दी

ढिश्कियाऊं २०१४ की बॉलीवुड एक्शन फ़िल्म है। इसके निर्देशक सनमजीत सिंह तलवार हैं। इरोज इंटरनेशनल के बैनर तले शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इसके निर्माता हैं।[1] इस फ़िल्म में मुख्य अभिनय भूमिका में सनी देओल, हरमन बावेजा और फ़िल्म पदार्पणकर्त्ता आयशा खन्ना ने किया है। फ़िल्म मुम्बई के अण्डरवर्ल्ड के बारे में है।[2] फ़िल्म १० जनवरी २०१४ को जारी की जानी थी।[3] लेकिन २८ मार्च २०१४ को जारी की जा सकी।[4] फ़िल्म के चार गाने पदार्पणकर्त्ता पलाश मुछल द्वारा तैयार किये गये हैं जो बॉलीवुड का सबसे कम आयु का संगीत रचयिता हैं, उन्होंने यह कार्य केवल १८ वर्ष की आयु में किया।[5]

पटकथा[संपादित करें]

यह फ़िल्म उच्च मध्यम वर्ग के परिवार के इकलौते पुत्र विकी (हरमन बावेजा) की कहानी है। विकी की मां का निधन हो जाता है है। पिता उसे समय नहीं देते हैं। ऐसे में मां की मौत के बाद वह अकेलापन महसूस करता है। प्यार और देखभाल की कमी उसे गैंगस्टर की दुनिया में धकेल देती है जहां उसके दिमाग की शांति मिलती है। गैंगस्टर की दुनिया उसकी मुलाकात लखवा (सनी देओल) से होती है।[6]

कलाकार[संपादित करें]

निर्माण[संपादित करें]

फ़िल्म का फ़िल्मांकन मुम्बई और यूरोप में हुआ। फ़िल्म का प्रथम दृश्य १४ अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया।

संगीत[संपादित करें]

ढिश्कियाऊं का संगीत मुख्यतः पलाश मुछल द्वारा तैयार किया गया है।[7] बोल सनमजीत सिंह तलवार द्वारा तैयार किये गये हैं।

ढिश्कियाऊं संगीत
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."तू मेरे टाइप का नहीं है"कुणाल & गायत्री अय्यर04:21
2."तू ही है आशिकी (सोलो)"अरिजीत सिंह05:12
3."नचले तू"मिका सिंह, पलक मुच्छल04:43
4."तुटे"सुखविंदर सिंह04:38
5."तू ही है आशिकी (द्वैत)"अरिजीत सिंह & पलक मुच्छल04:16
6."निस्सार"विशाल डडलानी & स्नेहा खानवलकर04:45
7."तू ही हिअ आशिकी"अरिजीत सिंह02:46
कुल अवधि:42:27

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. सौरभ द्विवेदी (२८ मार्च २०१४). "मूवी रिव्‍यू: डायलॉग अच्छे पर कहानी उलझी हुई, ये है सनी-हरमन की ढिश्कियाऊं". आजतक. मूल से 31 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ मार्च २०१४.
  2. "'Dishkiyaaoon' is a full-on entertainer, says Shilpa Shetty" [शिल्पा शेट्टी के अनुसार फ़िल्म 'ढिश्कियाऊं' पूर्णतया मनोरंजनकारी है।] (अंग्रेज़ी में). आईबीएन लाइव. मूल से 27 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ मार्च २०१४.
  3. "Shilpa Shetty turns producer with Dishkiyaaoon, launches teaser poster on Twitter" (अंग्रेज़ी में). डीएनए. मूल से 5 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ मार्च २०१४.
  4. "Dubai is a second home to us" [दुबई हमारे लिए दूसरा घर है] (अंग्रेज़ी में). खलीज टाइम्स. मूल से 8 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ मार्च २०१४.
  5. "First Look: Shilpa Shetty's production 'Dishkiyaaoon' starring Sunny Deol, Harman Baweja" [पहली नज़र: शिल्पा शेट्टी निर्मित और सनी देओल, हरमन बावेजा अभिनीत 'ढिश्कियाऊं'] (अंग्रेज़ी में). इण्डियन एक्सप्रेस. १४ अक्टूबर २०१३. मूल से 19 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ मार्च २०१४.
  6. "मूवी रिव्यू : "ढिश्कियाऊं"". पत्रिका समाचार. २८ मार्च २०१४. मूल से 28 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ मार्च २०१४.
  7. "Lyrics of Dishkiyaoon Songs". मूल से 16 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]