रागिनी एमएमएस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रागिनी एमएमएस
निर्देशक पवन कृपलानी
पटकथा पवन कृपलानी
वास्पर डांडिवाला
कहानी पवन कृपलानी
निर्माता एकता कपूर
शोभा कपूर
अमित कपूर
सिद्धार्थ एम. जैन
अभिनेता राजकुमार राव
कैनाज़ मोतीवाला
छायाकार त्रिभुवन बाबू
संपादक पूजा लाधा सुर्ती
संगीतकार शमीर टण्डन
सचिन देव बर्मन
बप्पी लाहिड़ी
फ़ैज़ान हुसैन, एंगनेल रोमन
वितरक एएलटी एंटरटेन्मेंट
बालाजी मोशन पिकचर्स
आई-रॉक फ़िल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • मई 13, 2011 (2011-05-13)
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 1.3 करोड़[1]
कुल कारोबार 9 करोड़

रागिनी एमएमएस बॉलीवुड की २०११ की आंतक शैली की वीभत्स फ़िल्म है। इसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है और इसके निर्माता बालाजी टेलीफ़िल्म्स के जितेन्द्र एवं शोभा कपूर हैं। यह १३ मई २०११ को जारी की गई।[2] फ़िल्म २००७ की अमेरिकी अलौकिक वीभत्स फ़िल्म पैरानॉर्मल एक्टिविटी से प्रभावित है[3] और आंशिक रूप से दिल्ली की दीपिका नामक लड़की की वास्तविक कहानी पर आधारित है।

कथानक[संपादित करें]

रागिनी (कैनाज़ मोतीवाला) और उदय (राजकुमार राव) एक गहरे जंगल के बहुत अन्दर स्थित एक सुनसान घर में सप्ताहांत का आनन्द उठाने जाते है। पुनः वापसी पर, रागिनी और उदय उनके भोजन के बस्ते में कीड़े मिलते हैं जिसकी वो उपेक्षा करते हैं। उदय, रागिनी का बिना सूचित किये एक विडियो बनाने की योजना बनाता है जिससे वो अपने अभिनेता बनने के सपने को साकार कर सके। यद्यपि वो रागिनी की दोस्त पिया और उसके पुरुष मित्र विशाल के कारण बाधित होता है।

कलाकार[संपादित करें]

निर्माण[संपादित करें]

फ़िल्म का मूल शीर्षक रागिन्नी एमएमएस था लेकिन अंकशास्त्रियों ने एकता कपूर को इसका नाम रागिनी एमएमएस रखने की सलाह दू। फ़िल्म के फ़िल्मांकान में केवल २५ दिन लगे।

प्रदर्शन[संपादित करें]

फ़िल्म का १३ मई २०११ को पुणे में अर्ध-रात्रि प्रीमियर किया गया।[4]


पुरस्कार[संपादित करें]

सर्वश्रेष्ठ सर्चलाइट फ़िल्म - एकता कपूर

संगीत[संपादित करें]

रागिनी एमएमएस
संगीत
जारी अप्रैल 19, 2011 (2011-04-19)

फ़िल्म के संगीत की रचना सचिन देव बर्मन, शामीर टण्डन, फ़ैज़ान हुसैन, एग्नेल रोमन और बप्पी लाहिड़ी ने किया। फ़िल्म के गीत १९ अप्रैल २०११ को जारी किये गये। इसमें केवल चार गीत हैं जिसमें १९६७ की फ़िल्म ज्वैलथीफ का गीत "रात अकेली है" भी शामिल है।

गीत सूची[संपादित करें]

क्र॰शीर्षकसंगीतकारगायकअवधि
1."इतने करीब आओ"शमीर टण्डनराज3:55
2."रात अकेली है"सचिन देव बर्मनआशा भोंसले5:17
3."रागिनी"फ़ैज़ान हुसैन, एग्नेल रोमनफ़ैज़ान हुसैन, एग्नेल रोमन3:27
4."यू आर माय चिकन फ्राई" (रिमिक्स)बप्पी लाहिड़ीबप्पी लाहिड़ी, श्वेता शेट्टी4:07

अनुकृत्ति[संपादित करें]

फ़िल्म की निर्माता एकता कपूर और बालाजी टेलीफ़िल्म्स ने फ़िल्म का रागिनी एमएमएस २ नाम से ३डी में इसकी अनुकृति फ़िल्म जारी करने की घोषणा की। इसमें सन्नी लियोन को प्रमुख अभिनय भूमिका दी गई है।[5] यह फ़िल्म २१ मार्च २०१४ को जारी की गई।[6]


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Ragini MMS to release on Friday the 13th" (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. २५ जनवरी २०११. मूल से 5 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मार्च २०१४.
  2. "Ragini MMS : Complete Cast and Crew details" (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मार्च २०१४.
  3. Ekta's Ragini MMS inspired from Paranormal activity Archived 2011-06-09 at the वेबैक मशीन, हिन्दुस्तान टाइम्स
  4. "Ekta Kapoor plans midnight premiere for Ragini MMS" (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. २९ मार्च २०११. मूल से 5 मई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मार्च २०१४.
  5. "Ekta's Ragini MMS 2 to be scarier and steamier" (अंग्रेज़ी में). ग्लाम्शैम डॉट कॉम. मूल से 8 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मार्च २०१४.
  6. कोमल नाहटा (२१ मार्च २०१४). "दर्शकों को कितनी पसंद आएगी 'रागिनी-एमएमएस-2'?". बीबीसी हिन्दी. मूल से 23 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मार्च २०१४.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]