अन्तोनी मारिया अलकुवे ई सुरेदा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अन्तोनी मारिया अलकुवे ई सुरेदा
जन्म 2 फ़रवरी 1862
सांटा सिरगा, मायोर्का द्वीप, स्पेन
मौत 8 जनवरी 1932
पाल्मा डी मायोर्का, मायोर्का द्वीप, स्पेन
राष्ट्रीयता स्पेनी
पेशा पादरी, लेखक, भाषावैज्ञानिक
प्रसिद्धि का कारण कैटलन भाषा के पुनरुद्धार के लिए
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

अन्तोनी मारिया अलकुवे ई सुरेदा (कैटलन: Antoni Maria Alcover i Sureda; 2 फ़रवरी 1862 – 8 जनवरी 1932) स्पेनी कातालोन्याई पादरी, भाषावैज्ञानिक, लेखक और इतिहासकार थे। मायोर्का द्वीप के निवासी अलकुवे की लेखन शैली आधुनिकतावादी थी व इन्होंने कई विविध विषयों जैसे रोमन कैथलिक गिरजाघर, लोककथाओं और भाषाविज्ञान में रचनाएँ की थीं। मुख्य रूप से इन्हें कैटलन भाषा और उसकी उपभाषाओं में रुचि पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से किए गए प्रयासों के लिए जाना जाता है तथा अपने इस कार्य के लिए ये इतने प्रसिद्ध हुए कि इन्हें 'भाषा का देवदूत' (कैटलन: apòstol de la llengua) कहा गया। इनके कुछ प्रमुख कार्यो में शामिल है कैटलन-वैलेंसियाई-बालेआरिक शब्दकोश

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

अलकुवे का जन्म सांटा सिरगा, मायोर्का द्वीप, में 2 फ़रवरी 1862 को अन्तोनी और कातालिना ई सुरेदा के घर हुआ था। इनके पिता एक धनी किसान थे। अपने जीवन के शुरुआती वर्ष इन्होंने पिता के व्यवसाय में ही बिताए व ठेठ मायोर्काई परिवार की तरह इनका परिवार भी बहुत धार्मिक था। लातिन और क्लासिक के अध्ययन के पश्चात 1877 में पन्द्रह वर्ष की उम्र में ये पाल्मा डी मायोर्का की एक सेमिनरी में अपनी आगे की शिक्षा पूरी करने के लिए चले गए। वहाँ जल्द ही ये अपनी परम्परावादी विवादात्मक कुशलता व तर्कपूर्ण रचनाओं के लिए विख्यात हो गए।[1][2]

साहित्यिक जीवन[संपादित करें]

मायोर्का में अलकुवे का स्मारक

हालांकि इनके शुरूआती साहित्यिक प्रयास कास्तिलियन स्पेनी में थे परन्तु 1879 से इनका झुकाव कैटलन की तरफ़ बढ़ता चला गया। इन्होंने मायोर्का की दंतकथाओं और लोककथाओं को इकट्ठा करना शुरू कर दिया और 1880 से विभिन्न पत्रिकाओं में जोर्दी देस राकॉ के छद्म नाम के साथ इन्हें प्रकाशित भी करने लगे। इस संग्रह में 450 के आसपास दन्तकथाएँ और लोककथाएँ प्रकृतिस्थ हैं, जिनका अंग्रेज़ी सहित कई दूसरी भाषओं में अनुवाद भी हो चुका है। इनके साहित्यिक कार्य में मुख्यतः भाषिक अनुसंधान, इतिहास, लोकप्रिय रिवाज और लोककथा संग्रह, विभन्न आत्मकथाएँ, यात्रा वृत्तांत और उपन्यास शामिल हैं।[1][2]

1906 में इनकी पहल के कारण पहली कैटलन भाषा की अन्तर्राष्ट्रीय काँग्रेस (कैटलन: Congrés Internacional de la Llengua Catalana) आयोजित हुई, जिसके अध्यक्ष भी यही थे। कैटलन भाषा को दिए इनके योगदान के कारण इन्हें 1911 में कैटलन अध्ययन संस्थान (कैटलन: Institut d'Estudis Catalans) की भाषाशास्त्र शाखा का अध्यक्ष चुना गया, परन्तु 1918 में इन्हें इस पद को संस्थान के अन्य सदस्यों के साथ उत्पन्न हुए उग्र विवाद के कारण छोड़ना पड़ा था।[1][2]

अलकुवे की उत्कृष्ट रचना कैटलन-वैलेंसियाई-बालेआरिक शब्दकोश (कैटलन: Diccionari Català-valencià-balear) था जिसे ये अपने जीवनकाल में पूरा नहीं कर पाए थे। इसकी रचना करने हेतु इन्होंने केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता ली थी। कैटलन भाषा की विभिन्न उपभाषाओं के अध्ययन के लिए ये कैटलन भाषी क्षेत्रों में बहुत घुमे थे। 1926 से 1930 के बीच शब्दकोश का पहला खंड किश्तों में प्रकाशित हुआ। इसके निर्माण में इनके प्रमुख सहयोगी फ्रांसेस डी बोर्हा मोल ई कैससनोवास ने बहुत सहयोग दिया और इनके अन्य कार्यो को जारी रखने के साथ-साथ शब्दकोश को भी पूरा करा।[1][3] शब्दकोश के कुल 10 खंड प्रकाशित हुए तथा इसके निर्माण में मैन्युएल साँचिस गुर्नेर और ऐना मोल मार्कस ने भी सहयोग दिया। इसका मूल उप-शीर्षक था: Itinerari lexical i etimològic de la llengua que parlen Catalunya espanyola i Catalunya francesa, el Regne de València, les Illes Balears i la ciutat d'Alguer de Sardenya, en totes ses formes literàries i dialectals, antigues i modernes। मोल ने अलकुवे की मृत्यु के पश्चात शब्दकोश का कार्य सम्भाला और मूल इमला के साथ 1935 में दूसरा खंड प्रकाशित किया। शेष आठ खंड 1950 से 1968 के बीच प्रकाशित हुए।[4]

गिरजाघर का जीवन[संपादित करें]

1886 में धार्मिक अभिषेक के पश्चात मायोर्का की पैरिश में अलकुवे पुरोहित बन गए। दो वर्ष पश्चात 1888 में पाल्मा की सेमिनरी में ये इक्लीज़ीऐस्टिकल इतिहास (गिरजाघर संबंधी इतिहास) के प्राध्यापक बन गए। 1898 में मायोर्का के नए बिशप पेरे योन काम्पिन ई बार्सेलो ने इन्हें मायोर्का धर्मप्रदेश का विकर जनरल नियुक्त किया। 1916 तक ये इस पद पर काबिज रहे। 1905 में इन्हें मायोर्का कैथेड्रल के मजिस्टर्ल कैनन का पद भी प्राप्त हुआ।[1]

कार्य[संपादित करें]

कैटलन-वैलेंसियाई-बालेआरिक शब्दकोश अलकुवे का उत्कृष्ट कार्य माना जाता हैं

अलकुवे द्वारा रचित कार्यो में कुछ निम्नलिखित हैं:

  • अन्तोनी एम॰ अलकुवे, फ्रांसेस डी बोर्हा मोल ई कैससनोवास, "La flexió verbal en els dialectes catalans", 4 खंड, बार्सिलोना, बाल्मेस पुस्तकालय, 1929—1933।
  • अन्तोनी एम॰ अलकुवे, "Aplec de rondaies mallorquines d’en Jordi d’es Racó", 24 खंड, पाल्मा, मोल, 1968—1975।
  • अन्तोनी एम॰ अलकुवे, Per la llengua, ed. a cura de Josep Massot i Muntaner, मायोर्का-बार्सिलोना, पाल्मा विश्विद्यालय का कैटलन भाषाशास्त्र विभाग-मोंट्सेराट की एब्बी का प्रकाशन, 1983।
  • अन्तोनी एम॰ अलकुवे, "Dietari de l’excursió filològica (1906)", फ्रांसेस डी बोर्हा मोल ई कैससनोवास द्वारा संपादित, बार्सिलोना, कातालोन्या सरकार का संस्कृति मंत्रालय, 1983।
  • "Diccionari català-valencià-balear: inventari lexicogràfic i etimològic de la llengua catalana en totes les seves formes literàries i dialectals", कार्य के प्रारंभकर्ता अन्तोनी मारिया अलकुवे, रचयिता फ्रांसेस डी बोर्हा मोल ई कैससनोवास, अन्य सहकार्यता: मैन्युएल साँचिस गुर्नेर व ऐना मोल मार्कस, 10 खंड, पाल्मा, मोल, 1993।

अनुसन्धान[संपादित करें]

अलकुवे पर हुए अनुसन्धान में से कुछ निम्नलिखित हैं:

  • Juli de Carsalade du Pont, Epistolari del bisbe Carsalade a Mossen Alcover, ed. a cura de Francesc de B. Moll, Mallorca, Impr. Miramar, 1964.
  • Lluís Gimeno, Mossèn Alcover i les comarques centrals del territori lingüístic: correspondència epistolar amb mossèn Joaquim Garcia Girona, Barcelona, Publicacions de l’Abadia de Montserrat, 2004.
  • Jaume Guiscafrè, «Una bibliografia de les edicions i les traduccions de les rondalles de mossèn Alcover», Randa 38 (1996), 151—221.
  • Gabriel Janer Manila, Com una rondalla: els treballs i la vida de mossèn Alcover, Palma, Moll, 1996.
  • Joan Julià i Muné, Mossèn Antoni M. Alcover i l’obra del Diccionari a la llum dels epistolaris de Barnils, Griera i Montoliu, Tarragona, Diputació Provincial de Tarragona, 1986.
  • Antoni Llull Martí, Bruixat per la llengua: paraules de mossèn Antoni M. Alcover per l’enaltiment de la llengua i l’Obra del Diccionari, Mallorca, 'Sa Nostra' Caixa de Balears, 2001.
  • Joan मार्च Noguera, Mossèn Alcover i el món de la ciència: la creació del llenguatge científic català modern, Palma, Muntaner, 2001.
  • Josep Massot i Muntaner, Antoni M. Alcover i la llengua catalana, Barcelona, Publicacions de l’Abadia de Montserrat, 1985.
  • Francesc de B. Moll, Un home de combat: mossèn Alcover, Mallorca, Moll, 1981.
  • Francesc de B. Moll, Aspectes marginals d’un home de combat, Barcelona, Curial, 1983.
  • Maria Pilar Perea, «La metodologia de l’enquesta dialectal d’A. M. Alcover i de F. de B. Moll aplicada a La flexió verbal en els dialectes catalans», Zeitschrift für Katalanistik 14 (2001), 98-127.
  • Maria Pilar Perea, Antoni M. Alcover, dialectòleg, gramàtic, polemista, Barcelona, Fundació Germà Colon Domènech-Publicacions de l’Abadia de Montserrat, 2005.

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Antoni M. Alcover" (अंग्रेज़ी में). Escriptors.cat. मूल से 18 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2014.
  2. ब्फ्री, हेलेना; मार्सेर, एलिसिंदा (18 दिसम्बर 2010). Historical Dictionary of the Catalans (अंग्रेज़ी में). स्केयरक्रो प्रेस. पृ॰ 32. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-8108-7514-2. मूल से 30 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2014.
  3. "Histories de Catalunya – Calaixera de Mossèn Antoni M. Alcover" (कातालान में). Tv3.cat. मूल से 26 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2014.
  4. "Antoni Maria Alcover i Sureda" (अंग्रेज़ी में). Onomastica.cat. Societat d'Onomàstica. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 मार्च 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]