ग्रैविटी (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(ग्रैविटी से अनुप्रेषित)
ग्रैविटी

डीवीडी कवर
निर्देशक एलफाॅन्सो कुएराॅन
लेखक एलफाॅन्सो कुएराॅन
जोनास कुआरोन
निर्माता एलफाॅन्सो कुएराॅन
डेविड हेमैन
अभिनेता सैण्ड्रा बुलौक
जॉर्ज क्लूनी
छायाकार इम्मैनुएल लुबेज़्की
संपादक एलफाॅन्सो कुएराॅन
मार्क सैंगर
संगीतकार स्टीवन प्राइस
निर्माण
कंपनियां
वितरक वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स्
प्रदर्शन तिथियाँ
  • अगस्त 28, 2013 (2013-08-28) (Venice)
  • अक्टूबर 4, 2013 (2013-10-04) (United States)
  • नवम्बर 8, 2013 (2013-11-08) (United Kingdom)
लम्बाई
91 मिनट[1]
देश संयुक्त राजशाही[2]
संयुक्त राज्य अमेरिका[2]
भाषा अंग्रेजी
लागत $100 मिलियन[3]
कुल कारोबार $716,392,705[3]

ग्रैविटी (अंग्रेजी; Gravity) वर्ष २०१३ की ब्रिटिश-अमेरिकी संस्थाओं के सहयोग से बनी एक विज्ञान फंतासी आधारित फ़िल्म है जिसका सह लेखन, सह संपादन, निर्माण और निर्देशन का जिम्मा एलफाॅन्सो कुएराॅन ने संभाली हैं। मुख्य भूमिकाओं में सैंड्रा बुलाॅक और जाॅर्ज क्लूनी एस्ट्राॅनाॅट्स की अदायगी की है जो अंतरिक्ष के कक्षा में मध्यस्थ स्पेस शटल की तबाही बाद फंस जाते हैं, जहाँ से उनको वापिस पृथ्वी पर आने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

कुएराॅन ने पटकथा का काम अपने बेटे जोन्स के साथ किया और प्रयास किया कि वे इसे युनिवर्सल पिक्चर्स तक सौंपने तक पूरा कर लेंगे। लेकिन वाॅर्नर ब्रदर्स द्वारा इस परियोजना पर रूचि जताने पर उन्होंने उनको ही इसके अधिकार बेच दिए। डेविड हेमैन, जिन्होंने कुएराॅन की पिछली फ़िल्म हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (2004) में साथ किया था, यहां वे बतौर निर्माता सहयोग में शामिल हैं। फ़िल्म "ग्रैविटी" में अधिकांश निर्माण युनाइटेड किंगडम से जुड़े लोग ही है, जिनमें ब्रिटिश विजुवल इफैक्टस कम्पनी फ्रैमस्टोन ने अपने तीन साल ज्यादातर फ़िल्म के विजुवल इफैक्टस की रचना में लगा दिए, जोकि बमुश्किल 80 से 90 मिनट से अधिक के दृश्यों को गढ़ने में काम किया गया।

फ़िल्म "ग्रैविटी" ने अपनी पहली प्रदर्शनी अगस्त 28, 2013 को वेनिस में आयोजित 70 वें अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म उत्सव में दी और उत्तरी अमेरिका में टेलुराइड फ़िल्म फेस्टिवल के संपन्न होने बाद इसका प्रिमियर दिखाया गया। अगस्त में टेलुराइड फ़िल्म फेस्टिवल के बाद, इसे एकसाथ अक्टूबर 4, 2013 में संयुक्त राष्ट्र एवं कनाडा में प्रदर्शित किया गया, फ़िल्म "ग्रैविटी" को वैश्विक तौर पर आलोचकों ने इसकी प्रशंसा की, और साल 2013 की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म में शुमार एक माना गया।

फ़िल्म की तकनीकी पक्षों जैसे एमानुएल लुबेज़्की का छायांकन, स्टीवन प्राइस की संगीत रचना, कुएराॅन के निर्देशन, बुलाॅक की अभिनय, फ्रैमस्टोन के विजुवल इफैक्टस और इन सबके थ्रीडी संयोजन से ज्यादातर समीक्षकों ने खास सराहना की। फ़िल्म ने 2013 की सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म के रूप में आठवें पायदान पर रही जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर $723 करोड़ अमेरिकी डाॅलर का व्यवसाय किया। 86वें एकाडमी अवार्ड के दौरान, फ़िल्म ग्रैविटी ने दस अलग-अलग एकाडमी अवार्ड की श्रेणियों में नामांकित रही (यह बराबरी फ़िल्म अमेरिकन हसल के साथ रही) तथा साथ श्रेणियों में विजय रही (अब तक के समारोह में सबसे ज्यादा), जोकि जिनमें शामिल रहें: सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (कुएराॅन), सर्वश्रेष्ठ छायांकन (लुबेज़्की), सर्वश्रेष्ठ विजुवल इफैक्टस, सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म संपादन, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण, और सर्वश्रेष्ठ मौलिक संगीत (स्टीवन प्राइस)।[4] वहीं बाफ्टा अवार्ड की ओर से यह छह श्रेणियों में बाफ्टा अवार्ड से नवाजा गया जिनमें, अद्भुत प्रदर्शन करने वाली ब्रिटिश फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के साथ कामयाब रही तथा गोल्डन ग्लोब पुरस्कार की ओर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में खाताब नवाजने के साथ, सात समीक्षक द्वारा चयनित मूवी अवार्ड और ब्रैडबरी अवार्ड का खिताब दिया गया।[4]

भूमिकाएँ[संपादित करें]

  • सैंड्रा बुलाॅक - डाॅ. रियान स्टाॅन, [5]एक मेडिकल इंजीनियर और अभियान विशेषज्ञ जिनका यह पहला अंतरिक्ष अभियान अनुभव है।[6]
  • जॉर्ज क्लूनी - लेफ्टिनेंट मैट कोवाल्सकी, [5] अभियान दल के कमांडर। अपने एस्ट्राॅनाॅट के लंबे कार्यकाल के कोवाल्सकी के रूप में वे इच्छा रखते है कि इस खोजी अभियान को पूरा कर इसके बाद रिटायर हों लेंगे। अपना ज्यादातर वक्त वह दल के साथ किस्से और चुटकुले सुनाने में बिताते और साथ ही अपने एस्ट्राॅनाॅट साथियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कोशिश करते। [7]
  • एड हैरिस - (आवाज) टेक्सास के हाॅस्टन में स्थित मिशन कंट्रोल [5][8] हैरिस ने पूर्व भी इसी स्पेस डिजास्टर आधारित अन्य ब्लाॅकबस्टर, अपोलो 13 (फ़िल्म) में मिशन कंट्रोल निदेशक जेनी क्रैंज़ की भूमिका कर चुके हैं।
  • ओर्तो इग्नैटियुसीन - (आवाज) एनिनगाक़, [8][9]
  • फलदूत शर्मा - (आवाज) शरीफ दसारी, [5] खोजी अभियान मंडल के फ्लाइट इंजीनियर।[10]
  • ऐमी वाॅरेन - (आवाज) खोजी अभियान के कप्तान।[5]
  • बैशेर सैवैज - (आवाज) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कप्तान।[5]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "GRAVITY (12A)". Warner Bros. British Board of Film Classification. अगस्त 23, 2013. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अगस्त 23, 2013.
  2. "Gravity". Toronto International Film Festival. मूल से 10 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 अक्तूबर 2014.
  3. Staff (16 जनवरी 2014). "Gravity". Box Office Mojo. मूल से 17 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि मई 9, 2014.
  4. "ऑस्कर्स: पहला पुरस्कार जेरड लेटो को". बीबीसी हिन्दी. ३ मार्च २०१४. मूल से 6 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ मार्च २०१४.
  5. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; VeniceFilmReview नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  6. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; sandra नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  7. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; clooney नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  8. Abramovitch, Seth (नवम्बर 20, 2013). "'Gravity' Spinoff: Watch the Other Side of Sandra Bullock's Distress Call". The Hollywood Reporter. मूल से 13 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 3, 2014. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  9. "La Biennale di Venezia – Aningaaq". LaBiennale.org. मूल से 13 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2016.
  10. Vikaas, Kishwer (अक्टूबर 18, 2013). "Q&A with 'Gravity"s Other Star: UK Actor Phaldut Sharma". theaerogram.com. मूल से 4 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 3, 2014.