जी भुवराघन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

जी॰ भुवराघवन (ल. 1927 – 23 फ़रवरी 2014) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।[1] वो तमिलनाडु विधानसभा में विधायक रह चुके हैं। वो तमिलनाडु विधान सभा के लिए 1962 और 1967 के चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में और 1989 के चुनावों में जनता पार्टी के सदस्य के रूप में चुने गये।[2][3][4] वो १९६० में के॰ कामराज मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उस समय वो तमिलनाडु के सबसे युवा मंत्री थे। वो कडलूर से लोकसभा के लिए भी निर्वाचित हुये। २३ फ़रवरी २०१४ को उनका निधन हो गया।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Salem steel plant issue: bandh on मार्च 4" [सेलम इस्पात संयंत्र मुद्दा: ४ मार्च को बंद का आह्वान] (अंग्रेज़ी में). द हिन्दू. २८ फ़रवरी २००२. मूल से 5 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ फ़रवरी २०१४.
  2. 1962 Madras State Election Results (१९६२ मद्रास राज्य चुनाव परिणाम) Archived 2010-10-07 at the वेबैक मशीन, भारतीय चुनाव आयोग।
  3. 1967 Tamil Nadu Election Results (१९६७ मद्रास राज्य चुनाव परिणाम) Archived 2012-03-20 at the वेबैक मशीन, भारतीय चुनाव आयोग।
  4. 1989 Tamil Nadu Election Results (१९८९ मद्रास राज्य चुनाव परिणाम) Archived 2010-10-06 at the वेबैक मशीन, भारतीय चुनाव आयोग।
  5. "Veteran Congressman Bhuvaraghan dead" [वयोवृद्ध कांग्रेसी भुवराघन का देहान्त] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. २४ फ़रवरी २०१४. मूल से 25 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ फ़रवरी २०१४.