अरूणिमा सिन्हा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अरूणिमा सिन्हा

पद्मश्री डॉ अरुणिमा सिन्हा
जन्म 20 जुलाई 1989
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबाल खिलाड़ी और पर्वतारोही
प्रसिद्धि का कारण माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय दिव्यांग।
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

अरूणिमा सिन्हा (जन्म: 1989) भारत से राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबाल खिलाड़ी तथा एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग हैं।[1][2][3]

प्रारम्भिक जीवन और करिअर[संपादित करें]

अरुणिमा एक कायस्थ परिवार से हैं वह उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की निवासी हैं और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी आई एस एफ) में हेड कांस्टेबल के पद पर 2012 से कार्यरत हैं।[4][5]

ट्रेन दुर्घटना[संपादित करें]

12 अप्रैल 2011 को लखनऊ से दिल्ली जाते समय उसके बैग और सोने की चेन खींचने के प्रयास में कुछ अपराधियों ने बरेली के निकट पदमवाती एक्सप्रेस से अरुणिमा को बाहर फेंक दिया था, जिसके कारण वह अपना एक पैर गंवा बैठी थी।[6]

उद्यम[संपादित करें]

अपराधियों द्वारा चलती ट्रेन से फेंक दिए जाने के कारण एक पैर गंवा चुकने के बावजूद अरूणिमा ने गजब के जीवन का परिचय देते हुए 21 मई 2013 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (0 फुट) को फतह कर एक नया इतिहास रचते हुए ऐसा करने वाली पहली विकलांग भारतीय महिला होने का रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया। ट्रेन दुर्घटना से पूर्व उन्होने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य की वॉलीबाल और फुटबॉल टीमों में प्रतिनिधित्व किया है।[7]

सम्मान/पुरस्कार[संपादित करें]

उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के भारत भारती संस्था ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली इस विकलांग महिला को सुनपुर रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किये जाने की घोषणा की। सन 2016 में अरुणिमा सिन्हा को अम्बेडकरनगर रत्न पुरस्कार से अम्बेडकरनगर महोत्सव समिति की तरफ से नवाजा गया [8]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Arunima Sinha, Indian Woman, Is First Female Amputee To Climb Everest". The Huffington Post. 2013-05-22. मूल से 27 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-02-21.
  2. "Arunima Sinha first Indian amputee to climb Mt Everest". मूल से 22 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2014.
  3. "Arunima becomes first Indian amputee to scale Everest". The Hindu. 2013-05-21. मूल से 28 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-02-21.
  4. "Amputee Everest climber Arunima Sinha to be an officer in CISF". The Times of India. 2013-05-23. मूल से 9 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-02-21.
  5. "विक्लांग अरूणिमा ने फतह किया माउंट एवरेस्ट". मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2014.
  6. "National player thrown off train in UP, loses leg". इंडिया टुडे. 2011-04-13. मूल से 13 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-02-21.
  7. "देशबंधू,22 मई 2013, शीर्षक:विकलांगता को मात दे अरूणिमा पहुंची एवरेस्ट". मूल से 5 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2014.
  8. "लाइव हिंदुस्तान,21 दिसम्बर 2013, शीर्षक:पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा को सुल्तानपुर रत्न". मूल से 12 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2014.