चिड़िया घर (धारावाहिक)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चिड़िया घर
निर्मातासब टीवी
गरिमा प्रोडक्शंस
निर्देशकअश्वनी धीर
अभिनीतनीचे देखें
प्रारंभिक थीम चिड़िया घर
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या01
उत्पादन
निर्मातागरिमा धीर
प्रसारण अवधिलगभग. 19 मिनट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कसब टीवी
प्रकाशितनवम्बर 28, 2011 (2011-11-28) –
वर्तमान

चिड़िया घर भारतीय हिन्दी स्थितिजन्य-हास्य धारावाहिक है।[1] इसका प्रसारण सब टीवी पर 28 नवम्बर 2011 से शुरू हुआ।[2]

कहानी[संपादित करें]

यह एक ऐसे घर की कहानी है, जिसे चिड़िया घर कहते हैं। इसमें रहने वाले सभी लोगों के नाम किसी न किसी जानवर से मिलते जुलते हैं। इस घर का नाम श्री केसरी नारायण की स्वर्गीय पत्नी श्रीमती चिड़िया केसरी नारायण के नाम से रखा गया है। यह कहानी केसरी, उसके तीन बच्चे व उनकी बीवियों के मध्य घूमता रहता है। यह कहानी मुख्यतः उनके बाबूजी द्वारा सिखाए गए शिक्षा से ही जुड़ा होता है और सभी उसे केवल सुनते हैं। लेकिन जब उस शिक्षा से जुड़ी कोई परेशानी आ जाती है तो बात में उसके हल के बाद ही उन्हें उस शिक्षा का अर्थ पता चलता है। इनके पिता जी हमेशा कहावतें कहते रहते हैं। जो प्रतिदिन के कार्यों में काम आते हैं।

इसमें घोटक हमेशा रेल की बाते करता है और उसकी पत्नी कोयल हमेशा गाने गाते रहती है। गोमुख बिलकुल गाय की तरह सीधा होता है और हमेशा अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए पाया जाता है। उसकी पत्नी को नृत्य करना पसंद है। इस घर में सबसे छोटा बेटा कपि मुख्यतः छत में पाया जाता है। जिसकी शादी चुहिया से हो जाती है। इसमें एक गदा जिसे लोग गधा कहते हैं, वह हमेशा कार्य को गलत तरीके से करता है।

कलाकार[संपादित करें]

  • राजेंद्र गुप्ता - केसरी नारायण
  • ममता गुरनानी - चिड़िया केसरी नारायण / मैना
  • भारती अचरेकर - बिल्लो बुआ
  • परेश गनत्र - घोटक केसरी नारायण
  • अदिति सजवान - कोयल घोटक नारायण
  • सुमित अरोड़ा - गोमुख केसरी नारायण
  • शफ़क़ नाज़ - मयूरी गोमुख नारायण
  • सारांश वर्मा - कपि केसरी नारायण
  • त्रिशिखा त्रिपाठी - चुहिया कपि नारायण
  • जीतू शिवहरे - गदा प्रसाद / गधा

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "इंसानों वाले 'चिड़ियाघर' की सैर". मूल से 28 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 सितंबर 2017.
  2. "Chidiya Ghar actor, Manish Vishwakarma, in coma". टाइम्स ऑफ इंडिया. 30 जुलाई 2015. मूल से 3 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]