कैडबरी डेयरी मिल्क

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कैडबरी डेयरी मिल्क, कैडबरी द्वारा निर्मित दुग्ध चॉक्लेट का एक ब्रिटिश ब्रांड है। इसे 1905 में यूनाइटेड किंगडम में पेश किया गया था और अब इसमें कई उत्पाद शामिल हैं। डेयरी मिल्क लाइन का हर उत्पाद विशेष रूप से दुग्ध चॉकलेट से बनाया जाता है। 2014 में, डेयरी मिल्क को यूके में सबसे अधिक बिकने वाला चॉक्लेट बार का दर्जा दिया गया था।[1] यह कैडबरी से लाइसेंस के तहत संयुक्त राज्य में हर्षे कंपनी द्वारा निर्मित और वितरित किया जाता है।[2] चॉकलेट अब भारत, कज़ाख़िस्तान, चीन, श्रीलंका और पाकिस्तान सहित कई देशों में उपलब्ध है।

व्यापारिक रुकावटें[संपादित करें]

1998 से 2002 का वक्त था जब ब्रांड ने सभी अवरोधकों को तोड़ दिया। तब कैडबरी ने 5 रुपये की डेयरी मिल्क पेश और अपने वितरण को छोटे कस्बों तक बढ़ा लिया। इसके बाद 2003 में कंपनी की बिक्री 20 प्रतिशत से अधिक गिर गई। चॉकलेटों में कीड़ों के पाए जाने की बात उठी थी मगर अब व्यापार ज़ोर पकड़ रहा है।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Top 10 selling chocolate bars in the UK". Wales Online. Retrieved 28 December 2014
  2. Severson, Kim (11 July 2007). "The World's Best Candy Bars? English, of Course". The New York Times. अभिगमन तिथि 22 July 2017.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 फ़रवरी 2014.