विकिपीडिया:विकिपरियोजना भारतीय चुनाव/दिशानिर्देश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
 परिचय दिशानिर्देश अक्सर पूछे जाने वाले सवाल चालु स्थिति चर्चा सदस्य 


कार्य विधि


हमें एक-एक राज्य को लेकर उसपर पूरा काम ख़त्म करना होगा।

  1. पहला चरण: पहले उस राज्य के विधानसभा क्षेत्र
  2. दूसरा चरण: उस राज्य के लोकसभा क्षेत्र
  3. तीसरा चरण: अन्य सम्बंधित पृष्ठ जैसे - <राज्यनाम> के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची, <राज्यनाम> के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची, <राज्यनाम> विधानसभा चुनाव, <साल१>, <राज्यनाम> विधानसभा चुनाव, <साल2>... आदि।

इस चरण के लिए जानकारी मौजूदा (विधानसभा या लोकसभा) एक्सेल फ़ाइल से ही प्राप्त की जा सकती है!

किस राज्य पर पहले काम किया जाये[संपादित करें]

  1. उन राज्यों को चुना जाये जिसमें चुनाव हाल ही में हुए हों। जिनमे अभी होने बाकी हैं, उनसे दूर ही रहना बेहतर होगा।
  2. छोटे राज्यों की तरफ पहले देखा जाना चाहिए।

चरण में काम कैसे किया जाये[संपादित करें]

  1. डेटा इकठ्ठा कर एक्सेल बनाना
  2. अनुवाद : मिलकर गूगल डॉक्स पर करना सबसे बेहतर रहेगा।
  3. टेम्पलेट तैयार करना : लेख की सामग्री टेबल, व चित्र/कालक्रम तैयार करना।
  4. लेख बनाना: AWB की मदद से लेखों को बनाना
  5. लेख के लिए साँचे बनाना, wikidata जोड़ना : हम सब को मिलकर करना होगा।

हमारे सामने दो विकल्प हैं -

  • या तो हम न्यूनतम जानकारी इकठ्ठा कर जल्दी जल्दी 1000-2000 आधार खड़े कर सकते हैं(जैसा की हरयाणा परियोजना में किया): मेरे ख्याल में ऐसा करना व्यर्थ है, क्यूंकि यह पाठक के लिए बेकार साबित होते हैं और केवल लेख संख्या न कि गुणवत्ता बढ़ाते हैं।
  • या फिर हम हर विधानसभा-लोकसभा क्षेत्र पर विस्तृत जानकारी इकठ्ठा कर सकते हैं (जैसा की हिमाचल प्रदेश परियोजना में किया) और धीरे धीरे काम करते हुए आकर्षक लेख बना सकते हैं।


आगे पढ़ें : चालु