नांदेड़ एक्सप्रेस आग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नांदेड़ एक्सप्रेस आग
आन्ध्रप्रदेश में दुर्घटना स्थल की अवस्थिति
आन्ध्रप्रदेश में दुर्घटना स्थल की अवस्थिति
तिथि28 दिसम्बर 2013 (2013-12-28)
समयसुबह ०३:३० (भारतीय मानक समय)
स्थानअनन्तपुर, आन्ध्रप्रदेश
निर्देशांक14°41′N 77°36′E / 14.68°N 77.6°E / 14.68; 77.6निर्देशांक: 14°41′N 77°36′E / 14.68°N 77.6°E / 14.68; 77.6
देश भारत
रेल लाइनबैंगलोर-नांदेड़
स्वामीभारतीय रेल
आंकड़े
ट्रेन
मृत्यु२६
नुकसान१ डिब्बा

नांदेड़ एक्सप्रेस आग २८ दिसम्बर २०१३ को घटित घटना है जिसमें बैंगलोर-नांदेड़ एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई। रेलगाडी के एक डिब्बे में आग लगी जिसमें ७२ यात्री थे। रेलगाडी २७ दिसम्बर रात १०:४५ बजे बेंगलूरू से निकली थी। डिब्बे में आग २८ दिसम्बर २०१३ को तड़के भारतीय समयानुसार सुबह ०३:३० बजे अनंतपूरम जिले में लगी।

दुर्घटना[संपादित करें]

लगभग स्थानीय समयानुसार सुबह ०३:२० बजे जब रेलगाडी सत्यसाईं बेंगलुरु मंडल के प्रशांति निलयम रेलवे स्टेशन से धर्मावरम की ओर दो किलोमीटर आगे थी उसी समय आग लग गयी।[1] रेलगाडी के द्वितीय वातानुकुलित डिब्बे में तब आग लगी जब वह कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू से नांदेद जा रही थी।[2]

जानमाल का नुकसान[संपादित करें]

डिब्बे में कुल ७२ सीटें थी और सभी पर यात्री थे। डिब्बे में आग लगने से २ बच्चों सहित २६ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई[3][4][5][6] जबकि १५ लोग घायल हो गये।[7][8][9]

राहत कार्य[संपादित करें]

रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने मारे गए व्यक्तियों के आश्रितों को ५ लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि घायलों की चिकित्सा का पूरा खर्च रेलवे वहन करेगी।[7][10]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "अनंतपुर: नांदेड़ एक्सप्रेस में आग, 23 लोगों की मौत". बीबीसी हिन्दी. २८ दिसम्बर २०१३. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ दिसम्बर २०१३.
  2. "नांदेद-बंगलौर एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगी, 23 की मौत". पत्रिका समाचार समूह. २८ दिसम्बर २०१३. मूल से 28 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ दिसम्बर २०१३.
  3. "अनंतपुर: नांदेड़ एक्सप्रेस में आग, 26 लोगों की मौत". बीबीसी हिन्दी. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.
  4. "बर्निंग ट्रेन बनी नांदेड़ एक्सप्रेस, 26 मरे". राजस्थान पत्रिका. मूल से 29 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.
  5. "23 killed as Bangalore-Nanded express catches fire" [बंगलौर-नांदेड़ एक्सप्रेस के डिब्बे में आग से २३ मारे गये] (अंग्रेज़ी में). द हिन्दू. २८ दिसम्बर २०१३. मूल से 28 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ दिसम्बर २०१३.
  6. "Nanded-Bangalore express catches fire, 23 feared dead" [नांदेड़-बंगलौर एक्सप्रेस ने आग पकड़ी, २३ की मौत] (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. २८ दिसम्बर २०१३. मूल से 1 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ दिसम्बर २०१३.
  7. "आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में नांदेड़-बेंगलुरु एक्सप्रेस में लगी आग, 26 लोग जिंदा जले". ज़ी न्यूज़. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.
  8. "Andhra Pradesh: 23 dead as AC coach of Bangalore-Nanded Express catches fire" [आन्ध्र प्रदेश: बंगलौर-नांदेड़ एक्सप्रेस के वातानुकुलित डिब्बे में आग से २३ की मौत] (अंग्रेज़ी में). सीएनएन-आईबीएन. २८ दिसम्बर २०१३. मूल से 31 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ दिसम्बर २०१३.
  9. "23 killed as Nanded Express catches fire in Andhra Pradesh" [आन्ध्र प्रदेश में नांदेड़-एक्सप्रेस के आग पकड़ने से २३ की मौत] (अंग्रेज़ी में). एनडीटीवी. २८ दिसम्बर २०१३. अभिगमन तिथि २८ दिसम्बर २०१३.
  10. "बेंगलुरु-नांदेड़ एक्सप्रेस में आग 26 की मौत". लाइव हिन्दुस्तान. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.