जैकपॉट (२०१३ फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जैकपॉट
जैकपॉट
प्रचार पोस्टर
निर्देशक कैज़ाद गुस्ताद
लेखक कैज़ाद गुस्ताद
निर्माता रैना सचिन जोशी
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह
सन्नी लियोन
सचिन जोशी
छायाकार आतुर ज़ुरव्स्की
संगीतकार जॉन स्टीवर्ट
निर्माण
कंपनी
वाइकिंग मीडिया & एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • दिसम्बर 13, 2013 (2013-12-13)
देश भारत
भाषा हिन्दी

जैकपॉट कैज़ाद गुस्ताद द्वारा निर्देशित और सन्नी लियोन, नसीरुद्दीन शाह एवं सचिन जोशी जोशी अभिनीत २०१३ की हिन्दी हास्य रोमांचक फ़िल्म है।[1][2][3] फ़िल्म 13 दिसम्बर 2013 को भारत के 1150 पर्दों (सिनेमाघरों) में प्रदर्शित की गई।[4][5][6]

कलाकार[संपादित करें]

बॉस (नसीरुद्दीन शाह) गोवा में एक कसीनो का मालिक है। वो फ्रांसिस (सचिन जोशी), माया (सन्नी लियोन), एंथनी (भरत निवास) और कीर्ति (एल्विस) के साथ अपने ही कसीनो में ग़लत तरीक़े से पांच करोड़ रुपए का जैकपॉट जीतने की साज़िश रचता है। वो अपनी साज़िश में कामयाब भी हो जाता है लेकिन फिर साज़िश में शामिल लोग ही एक दूसरे पर रुपए हड़पने का आरोप लगाने लगते हैं। जिससे वो एक-दूसरे के ख़ून के प्यासे हो जाते हैं।

कलाकार[संपादित करें]

फ़िल्मांकन[संपादित करें]

फ़िल्म का अधिकत्तर भाग गोवा में फ़िल्माया गया।[7] कैज़ाद गुस्ताद ने फ़िल्म की शूटिंग 27 दिन में सम्पन्न की।[8]

संगीत[संपादित करें]

  1. कभी जो बादल बरसे – अरिजित सिह
  2. फुल झोल – मिका सिंह, आकास सिंह
  3. बोल बगेर बोल – रेमो फर्नांडिस
  4. जैकपॉट जीतना – सुनिधि चौहान
  5. कभी जो बादल बरसे (रिमिक्स) – अरिजित सिंह, ऋषि रीच
  6. जैकपॉट – मनिष वाधवा
  7. सब चलता है, सब बिकता यहाँ – जावेद जाफ़री
  8. कभी जो बादल बरसे (महिला) – श्रेया घोषाल
  9. नाउ यू सी, नाउ यू डॉण्ट – रमया अय्यर
  10. कभी जो बादल बरसे (रिमिक्स) – अरिजित सिह

विपणन[संपादित करें]

सेंसर बोर्ड ने असभ्य गीत 'सब चलता है, सब बिकता है (एग्ग्जैटली)' को बाहर निकाल दिया जबकि इसका विडियो ऑनलाइन जारी किया गया।[9] फ़िल्म जैकपॉट का प्रथम प्रदर्शन मुम्बई के जुहु स्थित पीवीआर सिनेमा में 12 दिसम्बर 2013 को हुआ जिसमें शाहरुख खान, उर्वशी शर्मा और अन्य हस्थियाँ भी आयीं।[10][11][12] सन्नी लियोन ने गुडगाँव, चण्डीगढ़, कोलकाता, मुम्बई और बंगलोर सहित विभिन्न नगरों में फ़िल्म का प्रचार किया।[13]

समालोचना[संपादित करें]

बॉलीवुड हंगामा पर तरण आदर्श ने फ़िल्म को 5 में से 3 सितारे दिये।[14] एसकेजे बॉलीवुड न्यूज़ पर सुभाष के॰ झा ने फ़िल्म को "सफलता की कहानी में ट्विस्ट के साथ विरोधी फिल्म" बताते हुए कोई सितारा नहीं दिया।[15][16][17] टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के रीगन गेविन रासकिन्हा ने फ़िल्म को 5 में से 2 सितारे दिये हैं।[18] इण्डियन एक्सप्रेस के सुभ्रा गुप्ता ने फ़िल्म को केवल 1/2 सितारा दिया है।[19] बॉलीवुड3 के अवद एम॰ ने फ़िल्म को 1.5/5 सितारे देते हुए लिखा है कि केवल नसीरुद्दीन शाह सुन्दर अभिनय किया है वो कुख्यात व्यापार में उम्दा हैं।[20]

टिकट खिड़की[संपादित करें]

जैकपॉट ने पहले दिन कुल एक करोड़ रुपये अर्जित किये।[4][21]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "SUNNY-SACHIIN IN A GAME OF HIGH STAKES" [सनी और सचिन उच्च दांव वाले एक खेल में] (अंग्रेज़ी में). मूल से 13 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  2. "Sunny Leone's Jackpot to release on December 13" [सनी लियोन की जैकपॉट 13 को जारी होगी] (अंग्रेज़ी में). इण्डिया टुडे. 25 अक्टूबर 2013. मूल से 19 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  3. "Sachiin, Sunny Leone in an interesting game" [सचिन सनी एक दिलचस्प खेल में] (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 26 नवम्बर 2013. मूल से 27 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  4. "Jackpot Has A Dull First Day" [जैकपॉट का प्रथम दिन सुस्त रहा] (अंग्रेज़ी में). बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. 14 दिसम्बर 2013. मूल से 14 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  5. "Sunny Leone's Jackpot to release on Dec 13" [सनी लियोन की जैकपॉट 13 दिसम्बर को जारी होगी] (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 27 अक्टूबर 2013. मूल से 4 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  6. उपला केबीआर (26 नवम्बर 2013). "Semi-nude intimate scene featuring Sunny Leone may earn 'Jackpot' adult certificate?" (अंग्रेज़ी में). डीएनए. मूल से 2 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  7. "Sunny Leone shoots with South actor Bharath for Kaizad Gustad film Jackpot" [सनी लियोन ने कैज़ाद गुस्ताद की फ़िल्म जैकपॉट दक्षिण भारतीय अभिनेता भरत के साथ शूटिंग की] (अंग्रेज़ी में). इण्डिया टीवी. 6 जुलाई 2013. मूल से 2 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  8. सुभाष के॰ झा (30 अक्टूबर 2013). "Rajinikanth makes way for Sunny Leone" [रजनीकांत सनी लियोन के लिए रास्ता बनाते हैं] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  9. "'Eggjactly' axed because of censor board's bias: 'Jackpot' actor" ['एग्ग्जैटली' को निकाला क्योंकि सेंसर बोर्ड पक्षपात करता है: जैकपॉट अभिनेता] (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 11 दिसम्बर 2013. मूल से 16 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  10. "Shah Rukh Khan's date with Sunny Leone" [शाहरुख खान की सनी लियोन के साथ डेट] (अंग्रेज़ी में). द इण्डियन एक्सप्रेस. मूल से 16 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  11. "Sunny Leone meets Shah Rukh Khan at Jackpot screening" [सनी लियोन जैकपॉट की स्क्रीनिंग पर शाहरुख खान से मिलती हैं] (अंग्रेज़ी में). डैली भास्कर. मूल से 13 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  12. "PIX: Sunny Leone, Shah Rukh Khan at Jackpot screening" [सनी लियोन, शाहरुख खान की जैकपॉट की स्क्रीनिंग पर छवियाँ] (अंग्रेज़ी में). रिडीफ डॉट कॉम. 13 दिसम्बर 2013. मूल से 14 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  13. अंजली मुथन्ना (13 दिसम्बर 2013). "Sunny Leone in Bangalore" [बंगलोर में सनी लियोन] (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 4 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  14. तरण आदर्श (13 दिसम्बर 2013). "Jackpot" [जैकपॉट] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 4 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  15. सुभाष के॰ झा (13 दिसम्बर 2013). "Jackpot movie review" [जैकपॉट फ़िल्म समीक्षा] (अंग्रेज़ी में). एनडीटीवी. मूल से 13 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013. Noire cinema gets a twist in the tale.
  16. सुभाष के॰ झा (13 दिसम्बर 2013). "Subhash K Jha speaks about Jackpot" [सुभाष के॰ झा फ़िल्म के बारे में बोले] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 16 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  17. "Jackpot: Movie Review" [जैकपॉट: फ़िल्म समीक्षा] (अंग्रेज़ी में). एसकेजे बॉलीवुड न्यूज़. 13 दिसम्बर 2013. गायब अथवा खाली |url= (मदद); |access-date= दिए जाने पर |url= भी दिया जाना चाहिए (मदद)
  18. रीगन गेविन रासकिन्हा (13 दिसम्बर 2013). "Jackpot" [जैकपॉट] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 14 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.
  19. सुभ्रा गुप्ता (13 दिसम्बर 2013). "Movie review: 'Jackpot' is stretched-out lameness" [फ़िल्म समीक्षा: 'जैकपॉट'] (अंग्रेज़ी में). इण्डियन एक्सप्रेस. गायब अथवा खाली |url= (मदद); |access-date= दिए जाने पर |url= भी दिया जाना चाहिए (मदद)
  20. "Jackpot Movie Review" [जैकपॉट फ़िल्म समीक्षा]. बॉलीवुड3 (अंग्रेज़ी में). 12 दिसम्बर 2013. मूल से 20 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013. Naseeruddin Shah is the only saving grace of this film as he is brilliant as the notorious business man and he single-handedly holds the film together whenever he appears on the screen.
  21. "Jackpot And What The Fish Dull R... Rajkumar Set To Dominate" (अंग्रेज़ी में). बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. 13 दिसम्बर 2013. मूल से 14 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसम्बर 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]