वार्ता:ब्रज कुमार नेहरू

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ ब्रज कुमार नेहरू लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

शीर्षक शुद्धिकरण[संपादित करें]

यह एक लेख-स्थानांतरण आग्रह का ब्योरा है। कृपया इसे न बदलें। आगे की वार्ताएँ इस पृष्ठ पर नये विभागों में होनी चाहिएँ। इस विभाग में कोई बदलाव न करें।

स्थानांतरण आग्रह के नतीजे में लेख नये शीर्षक पर स्थानांतरित किया गया।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:05, 21 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]


सही हिज्जे ब्रज कुमार नेहरू— इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -शम्भू२ (वार्तायोगदान)

शम्भू जी, मैंने लेख में बीबीसी हिन्दी का सन्दर्भ दिया है और सामान्यतः हिन्दी में "ब्रज" नहीं बल्कि "बृज" लिखा जाता है। आप इसे अंग्रेज़ी में लिखे शब्द से जोड़कर देख रहे हो। आप ताइवान जैसी जगहों पर देखोगे तो कुछ लोग अपना नाम चीनी भाषा और अंग्रेज़ी के लिए अलग-अलग रख लेते हैं। यहाँ भिन्नता केवल "i" और "a" की है जो त्रुटिवश हो जाता है और बाद में सदा के लिए वैसा ही बनकर रह जाता है। फिर भी यदि आपके पास कोई विश्वनीय स्रोत है तो मुझे लेख का शीर्षक परिवर्तन करने में कोई समस्या नहीं होगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 04:43, 20 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी, यह देखिये https://en.wikipedia.org/wiki/Braj ब्रज के बारे में। बई बी सी ने गलती की है। दूसरी बात कि ब्रज नेहरू के पिता का नाम बृज था और भारत में कोई प्रथा नहीं कि बाप बच्चेको अपना नाम दे।

्््््— इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -शम्भू२ (वार्तायोगदान)

शम्भू२ जी, शायद आप यहाँ पर एक भूल कर रहे हो कि उनके पिता का नाम बृजलाल था। मैं इस बात से सहमत हूँ कि भारत में पिता और पुत्र का नाम समान रखने की परम्परा नहीं है लेकिन पिता का नाम "रामसिंह" अथवा "रामलाल" होने पर पुत्र का नाम "रामकुमार" रखा जा सकता है। मैं अन्य सदस्यों से भी इस सम्बंध में जानकारी माँग लेता हूँ। मुझे "ब्रज कुमार नेहरू" की कोई कड़ी नहीं मिली। हाँ अंग्रेज़ी में Braj Kumar Nehru के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स में Brij Kumar Nehru भी लिखा है। यह सम्भव है कि बीबीसी से गलती हुई हो लेकिन कम से कम कहीं और तो हिन्दी नाम स्पष्टतः मिलना चाहिए!☆★संजीव कुमार (✉✉) 04:12, 21 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
क्रांत जी, आपसे विनम्र अनुरोध है कि नामों की वर्तनी को लेकर शब्दकोश का हवाला न दिया करें। कृपया कोई सुझाव निश्चयात्मक (शुद्ध वर्तनी ब्रज ही है बृज कदापि नहीं।) भी न दिया करें। आपसे राजा परवेज़ अशरफ़ को लेकर भी एक बार चर्चा हुई थी। आपने शब्दकोश का हवाला देकर कहा था कि इनके नाम का अर्थ शायद प्रतिष्ठित कुल की आशा है। अगर मैं कहता कि अर्थ प्रतिष्ठित कुल का राजा है तो! मैंने चर्चा आप पर इसलिए छोड़ दी थी क्योंकि आप उस समय लेख बढ़ा रहे थे और आपका ध्यान भटकाना नहीं चाहता था, फिर नाम तो कभी भी बदले जा सकते हैं। अगर संदर्भ नामों का है तो ब्रज, व्रज, बृज, बिरज आदि में से कुछ भी गलत नहीं है। प्रसंगवश सबका प्रयोग होता है। राजपाल हिन्दी शब्दकोश, हरदेव बाहरी के २००२ संस्करण का ६०८ पृष्ठ देखा जा सकता है। शंभु जी ने उदाहरण के लिए जो ब्रज की सही वर्तनी के लिए कड़ी दी है उसके लिए हिंदी की भी कड़ी दी जा सकती थी जो अधिक संप्रेषणीय होती। अंग्रेजी से भी समझना चाहें तो Irrfan Khan, या Irfan Pathan के नामों में हिंदी या उर्दू वर्तनी में कोई अंतर नहीं है लेकिन अंग्रेजी वर्तनी में है। शंभु जी का सुझाव विचारणीय है। हालांकि इनके नाम की वर्तनियों को शब्दकोश में खोजना अप्रासंगिक होगा।

अब ब्रज और बृज नाम पर आते हैं। बृज नाम की कड़ी जो बीबीसी और न्यूयॉर्क टाइम्स ने दी है वह भी सही है और जो अन्य स्रोच ब्रज का उल्लेख कर रहे हैं वे भी गलत नहीं है। बाप-बेटे का एक ही नाम होने का तर्क संजीव जी ने बेहतर उदारण द्वारा समझाया है। अगर शब्दकोश से नाम की शुद्धता देखेंगे तो इनके पिता का नाम भी गलत हो जाएगा। सौरभ गांगुली के नाम का उदाहरण भी आप देख सकते हैं। बंगाली भाषा में V का उच्चारण (भी) भ के तौर पर होता है। इसीलिए सौरभ गांगुली को अंग्रेजी में Saurav Ganguly लिखा जाता है। अब सौरव (सौरभ-सुगंध या धूप) नाम शब्दकोश के लिहाज से तो अशुद्ध है। फिलहाल चूंकि आधिकारिक स्रोतों में नाम ब्रज ही मिल रहा है, जो कि गलत भी नहीं है तो इस नाम पर लेख को स्थानांतरित और पूर्व को अनुप्रेषित किया जा सकता है। -- अजीत कुमार तिवारी वार्ता 06:26, 21 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

शम्भू जी, क्रान्त जी, अजीत जी, आप सबके सुझावों के लिए धन्यवाद। परिवर्तन कर दिया गया है। यदि आपको इस तरह का सुझाव अन्यत्र कहीं दिखाई दे तो अवश्य दें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 06:56, 21 नवम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
ऊपर की वार्ता एक लेख-स्थानांतरण आग्रह से सम्बन्धित है। इसमें कोई बदलाव न करें। आगे की वार्ताएँ इस पृष्ठ पर नये विभागों में होनी चाहिएँ। इस विभाग में कोई परिवर्तन न करें। धन्यवाद।