विकिपीडिया वार्ता:समाचार/उम्मीदवार

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

नियमावली में सुधार[संपादित करें]

यदि एक सप्ताह तक मुखपृष्ठ समाचार अनुभाग अद्यतन नहीं हुआ है तो कोई भी प्रबन्धक उपयुक्त लेख बनाकर मुखपृष्ठ समाचार को अद्यतन करे। यह नियम यहाँ लागू किया जा रहा है। यदि किसी सदस्य को ऐतराज हो तो अपनी प्रतिक्रिया लिखे।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:07, 16 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

 समर्थन--मेरी तो यही शिकायत पहले दिन से रही है। यह नियम तो कई साल पहले बना देना चाहिए था। --मनोज खुराना 18:53, 16 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]
मैं तो उक्त सुझाव में से सप्ताह की शर्त भी हटाने के पक्ष में हूँ।--मनोज खुराना 18:55, 16 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]
 समर्थन--इस सुझाव का मेरी ओर से पूर्ण समर्थन है।--माला चौबेवार्ता 06:17, 17 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मॉडरेटर का देर से और अनावश्यक मनमर्जी।[संपादित करें]

मैंने देखा कि हिन्दी विकि के मुख्यपृष्ठ का समाचार वाले हिस्से में समाचार होता ही नहीं है। इस कमी को पूरा करने के लिए मैंने समाचार जोड़ा तो 2 हफ्ते बाद रिजैक्ट करते हुये सूचना आई कि समाचार बासी है। हिन्दी विकि आज भी प्रमुख भाषाओं में नहीं है। इसका वजह ऐसे लोगों की मन-मर्जी ही है। Amit Srivastava (वार्ता) 12:04, 6 जून 2017 (UTC) अमित श्रीवास्तव[उत्तर दें]

Amit Srivastava जी, वहाँ देखें, चक्रपाणी जी ने आपसे कहा था कि प्रबन्धकों को पिंग अवश्य करें। पिंग करने से कोई भी प्रबन्धक जल्द ही समाचार को प्रकाशित कर देगा। वैसे आपने जिस लेख का सुझाव दिया था, उसमें कोई स्रोत ही नहीं है, ऐसे में उसे प्रकाशित भी नहीं किया जा सकता था। कृपया आगे से सन्दर्भ भी डाला करें और भूमिका भी ठीक रखें।-- (वार्ता) 12:12, 6 जून 2017 (UTC)[उत्तर दें]