बेशरम (२०१३ फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बेशर्म
चित्र:Besharam movie poster.jpg
निर्देशक अभिनव कश्यप
पटकथा अभिनव कश्यप
कहानी अभिनव कश्यप
राजीव बार्नवाल
निर्माता हिमांशु मेहरा
संजीव गुप्ता
अभिनेता रणबीर कपूर
पल्लवी शारदा
छायाकार मधु वन्नियर
संपादक प्रणव धिवर
संगीतकार ललित पण्डित
निर्माण
कंपनी
मूवी टेम्पल प्रोडक्शन्स
वितरक रिलायंस इंटरटेनमेंट (विश्व-भर)
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 2 अक्टूबर 2013 (2013-10-02)
लम्बाई
142 मिनट[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 50−55 करोड़ (US$49.99 अरब)

बेशर्म अभिनव कश्यप द्वारा निर्देशित २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की रोमांटिक एक्शन हास्य फ़िल्म है।[2] रणबीर कपूर 'बेशर्म' में सेल्यूलाइड में वापस आ रहे हैं जिसमें उनके साथ पल्लवी शारदा ने अभिनय किया है[3] और 2 अक्टूबर 2013 को जारी की गयी।[4]

पटकथा[संपादित करें]

बबली (रणबीर कपूर) अल्पकालिक कार चोर है। उसका मंत्र "ना सम्मान का मोह, ना अपमान का भय" है। बबली को तारा (पल्लवी शारदा) से प्यार हो जाता है लेकिन वह उसकी तरह नहीं है। बबली का पिछा इन्सपेक्टर चुलबुल चौटाला (ऋषि कपूर) और उसकी पत्नी, हैड कांस्टेबल बुलबुल चौटाला (नीतू कपूर) कर रहे हैं। तारा बबली के लिए दुवा करती है कि वह बदल जाये और एक अच्छा आदमी बन जाये लेकिन वो आसानी से बबली की जिन्दगी में नहीं आती है।[5]

कलाकार[संपादित करें]

  • रणबीर कपूर - बबली
  • पल्लवी शारदा - तारा शर्मा
  • ऋषि कपूर - इन्सपेक्टर चुलबुल चौटाला .
  • नीतू कपूर - हैड कांस्टेबल बुलबुल चौटाला
  • जावेद जाफ़री - भीम सिंह
  • अमितोष नागपाल - टिटू
  • कमल किरी - नशीली पदार्थ पूर्तिकार
  • कुनाल अग्रवाल - गंजा
  • आदित्य अग्रवाल (विशेष उपस्थिति) - स्वयं के रूप में
  • तिकेन्द्र यादव (विशेष उपस्थिति) - स्वयं के रूप में
  • विशाल सिंह (विशेष उपस्थिति)

संगीत[संपादित करें]

बेशर्म
चित्र:Besharam movie poster.jpg
संगीत ललित पण्डित द्वारा
जारी 02 अक्टूबर 2013
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लेबल टी-सीरीज़

फ़िल्म बेशर्म का संगीत ललित-पण्डित ने तैयार किया है और गीत राजीव बार्नवाल, निखत खान और हिमांशु किशन मेहरा के हैं जो 14 अगस्त 2013 को जारी किया गया और 26 अगस्त 2013 को सीडी और एमपी3 साइटों पर जारी किया। गाना "लव की घण्टी" पहले ही एकल गीत के रूप में एमपी3 साइटों पर जारी किया गया। बाद में फ़िल्म का आधिकारिक संगीत टी-सिरिज की वेबसाइट पर जारी किया गया।[6]

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."बेशर्म"श्री डी, इश्क़ बेक्टर3:38
2."तेरे मोहल्ले"ममता शर्मा, ऐश्वर्या निगम4:31
3."लव की घण्टी"सुजीत शेट्टी, रणबीर कपूर, अमितोष नागपाल3:39
4."दिल का जो हाल है"अभिजीत भट्टाचार्य, श्रेया घोषाल5:02
5."तु है"सोनू निगम, श्रेया घोषाल6:50
6."आ रे आ रे"मिका सिंह, श्रेया घोषाल4:26
7."तू है (हाल चलना)"सोनू निगम, बेला शेंडे4:21
8."बेशर्म (रिमिक्स)"श्री डी, इश्क़ बेक्टर4:03
9."तेरे मोहले (रिमिक्स)"ममता शर्मा, ऐश्वर्या निगम4:13
10."लव की घण्टी (रिमिक्स)"सुजीत सेट्टी, रणबीर कपूर, अमितोष नागपाल3:39
11."दिल का जो हाल है (रिमिक्स)"अभिजीत भट्टाचार्य, श्रेया घोषाल4:31
12."आ रे आ रे (रिमिक्स)"मिका सिंह, श्रेया घोषाल4:45
13."चल हैंड उठाके नच्चे"दलेर मेंहदी, मिका सिंह, सुनिधि चौहान3:31

समालोचना[संपादित करें]

व्यावसायिक रेटिंग
समीक्षकों से प्राप्त रेटिंग
स्त्रोत रेटिंग
बॉलीवुड हंगामा 1.5/5 stars1.5/5 stars1.5/5 stars1.5/5 stars1.5/5 stars
इण्डिया टुडे 3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars3.5/5 stars
डीएनए 2.5/5 stars2.5/5 stars2.5/5 stars2.5/5 stars2.5/5 stars

बेशर्म को समालोचकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली।[7][8] टाईम्स ऑफ़ इण्डिया पर मधुरीता मुखर्जी ने इसे 5 में से 3.5 सितारे देते हुए लिखा कि निर्देशक "ने अनुभव किया कि मनोरंजन की शक्ति निरे ३क (क को कपूर पढें) पर निर्भर करती है।"[9] बॉलीवुड हंगामा के तरण आदर्श फ़िल्म को 5 में से केवल 1.5 सितारे देते हुए लिखते हैं कि फिल्म "चमकने वाली सभी वस्तुएँ सोना नहीं होती' कहावत को पूर्णत सिद्ध करती है। फ़िल्म पूर्णतया निराशाजनक है।"[10] कोईमोई के मोहर बसु ने फ़िल्म को 5 में से 2.5 सितारे देते हुए लिखा है कि "बेशर्म में बहुत कमिया हैं और इसे देखना पैसे की बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं है।"[11]

टिकट खिड़की[संपादित करें]

बेशर्म को पहले दिन बहुत अच्छी शुरुआत मिली।[12][13]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "BESHARAM (12A)" [बेशर्म (१२ए)]. रिलायंस इंटरटेनमेंट. ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन. 20 सितम्बर 2013. मूल से 28 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्टूबर 2013.
  2. "First look: Ranbir Kapoor in Besharam" [प्रथम दृष्टि: बेशर्म में रणबीर कपूर]. हिन्दूस्तान टाइम्स. मूल से 1 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जनवरी 2013.
  3. "Besharam movie info, star cast and release date". reviewer.in. मूल से 2 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मई 2013.
  4. "Besharam: Rishi Kapoor, Neetu Singh are not playing my parents in the film, says Ranbir Kapoor". IBN Live. मूल से 31 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जनवरी 2013.
  5. "Movie-Besharam". Indiatoday. मूल से 2 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्टूबर 2013.
  6. "Besharm Official Soundtrack". टी-सिरिज. मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्टूबर 2013.
  7. "'Besharam' Review Roundup: Ranbir Starrer Disappoints Critics" ['बेशर्म' समीक्षा सिंहावलोकन: रणबीर अभिनीत फिल्म से समीक्षकों निराश] (अंग्रेज़ी में). आयबी टाईम्स. 2 अक्टूबर 2013. मूल से 4 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्टूबर 2013.
  8. "Critics' review: Besharam is an unimaginative experiment" [समालोचक समीक्षा: बेशर्म एक कल्पनाहीन प्रयोग है।] (अंग्रेज़ी में). हिन्दुस्तान टाइम्स. 2 अक्टूबर 2013. मूल से 3 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्टूबर 2013.
  9. "Besharam" [बेशर्म] (अंग्रेज़ी में). टाईम्स ऑफ़ इण्डिया. 2 अक्टूबर 2013. मूल से 3 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्टूबर 2013. He relies on the sheer 3K (read: Kapoors) power to entertain.
  10. "Besharam" [बेशर्म] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. 2 अक्टूबर 2013. मूल से 4 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्टूबर 2013. On the whole, this film proves the adage 'All that glitters is not gold' absolutely right. BESHARAM is a huge disappointment!
  11. "Besharam Review" [बेशर्म समीक्षा] (अंग्रेज़ी में). कोईमोई. 2 अक्टूबर 2013. मूल से 5 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्टूबर 2013. Besharam has too many shortcomings and lacks the ravishing junk delight of calamitous ending that commercial flicks usually generate.
  12. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्तूबर 2013.
  13. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्तूबर 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]