नीना दावुलूरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नीना दावुलूरी

नीना दावुलूरी
जन्म 20 अप्रैल 1989 (1989-04-20) (आयु 35)
सेराक्यूज़, न्यूयॉर्क
जाति दक्षिण भारतीय
शिक्षा की जगह यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन
पदवी मिस सेराक्यूज़ 2013
मिस न्यूयॉर्क 2013
मिस अमेरिका 2014
ऊंचाई 5 फीट 7 इंच (1.70 मी॰)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

नीना दावुलूरी (तेलुगु: నీనా దావులూరి; उनके मातृगृह में पैतृक परम्परा के बावजूद, वो "दावुलूरी" को अपने उपनाम की तरह काम में लेती हैं; जन्म: अप्रैल 20, 1989)[1] अमेरिकी सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं जिन्हें मिस न्यूयॉर्क 2013 से नामित किया गया था जिसके पश्चात उन्होंने मिस अमेरिका 2014 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। वो प्रथम भारतीय अमेरिकी हैं जिन्होंने मिस अमेरिका का खिताब जीता।[2][3]

दावुलूरी का जन्म न्यूयॉर्क राज्य के सेराक्यूज़ नगर में हुआ जहाँ से चार वर्ष की आयु में वो अपने परिवार के साथ ओक्लाहोमा चली गईं और वहाँ से बाद में सेंट जोसेफ, मिशिगन में स्थापित हो गईं।[4] उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की। अपने परिवार के साथ वो वर्ष 2000 के मध्य में पुनः फयेत्टविल (सेराक्यूज़) चली गईं, जहाँ उनके पिता सेंट जोज़फ अस्पताल में स्त्रीरोग चिकित्सक हैं[5]

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

दावुलूरी का जन्म अप्रैल 20, 1989, को सेराक्यूज़, न्यूयॉर्क, में हिन्दू तेलुगु परिवार में हुआ।[6] उनकी माँ शीला रंजनी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और पिता चौधरी धन दावुलूरी दोनों मूल रूप से भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य के विजयवाड़ा नगर से हैं।[7] 1981 में उन्होंने मिसौरी के लिए विजयवाड़ा छोड़ दिया, जहाँ उनके पिता ने स्त्रीरोग चिकित्सक के रूप में कार्य किया। दावुलूरी का जन्म विजयवाड़ा में ही हुआ और वो तबतक वहाँ रहीं जब उसकी आयु ढ़ाई वर्ष थी उसके बाद उनके माता-पिता उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका ले आये।[8] उनके मामी-मामा भी भारत में चिकित्सक हैं और एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं जबकि उनके चाचा और बुआ अमेरिका में ही चिकित्सक का कार्य करते हैं। पारिवारिक परम्परा को जारी रखते हुए वो भी एक हृदयरोग विशेषज्ञ बनना चाहती हैं।[9] अपनी भारतीय पृष्ठभूमि के सम्मान में उन्होंने प्रतिवर्ष होने वाली अपनी भारत यात्राओं के दौरान कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम् नृत्यों का प्रशिक्षित लिया। दावुलूरी पियानों बजाना भी जानती हैं और नियमित रूप से तेलुगु फ़िल्में देखती हैं जिस से वे भारत से जुड़ी रहें।[9][10]

मिस अमेरिका[संपादित करें]

दावुलूरी को सितम्बर 15,2013 को मिस अमेरिका का ताज पहनाया गया।[11] वो दूसरी 'मिस न्यूयॉर्क' हैं जिन्होंने 'मिस अमेरीका' का ख़िताब जीता है।[12]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Miss NY Nina Davuluri- Miss America 2014" [मिस न्यूयॉर्क नीना दावुलूरी - मिस अमेरिका २०१४]. डेली एंटरटेनमेंट न्यूज़. मूल से 18 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 18, 2013.
  2. राब, मलिका (सितम्बर 16, 2013). "Why Miss America, Nina Davuluri, 'Would Never Win Pageants In South Asia'" [मिस अमेरिका नीना दावुलूरी 'दक्षिण एशिया में प्रतियोगिता कभी भी नहीं जीत सकती' क्यों?]. हफिंगटन पोस्ट. मूल से 17 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 18, 2013.
  3. "Indian American Beauty Nina Davuluri crowned as Miss America 2014" [भारतीय अमेरिकी सुन्दरी नीना दावुलूरी की मिस अमेरिका 2014 के रूप में ताजपोशी]. मूल से 18 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 16, 2013.
  4. "New Miss America has ties to Berrien County" [नई मिस अमेरिका का बेरियन काउंटी से सम्बंध]. सितम्बर 16, 2013. मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 18, 2013.
  5. "Fayetteville's Nina Davuluri is named Miss America" [फयेत्टविल की नीना दावुलूरी को मिस अमेरिका का नाम मिला]. Syracuse Post-Standard. मूल से 18 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 18, 2013.
  6. "Miss America Winner, Nina Davuluri, Called 'Muslim Terrorist' On Twitter (She's A Hindu)". Huffington Post UK. सितम्बर 16, 2013. मूल से 18 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 18, 2013.
  7. "Miss America's relatives in Andhra celebrate her win". रिडिफ.कॉम. सितम्बर 16, 2013. मूल से 18 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 18, 2013.
  8. मोहम्मद सिद्दीकी (सितम्बर 11, 2013). "Miss America win brings joy to Vijaywada, her ancestral home town" [मिस अमेरिका की जीत से विजयवाड़ा में खुशियाँ, उनका पैतृक कस्बा] (अंग्रेज़ी में). ग्लफ़ न्यूज़. मूल से 12 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 6, 2013.
  9. "Miss America Nina Davuluri wants to be a cardiologist". rediff. मूल से 18 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 18, 2013.
  10. "Miss America has roots in Vijayawada" [मिस अमेरिका विजयवाड़ा मूल की]. द हिन्दू. मूल से 1 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 18, 2013.
  11. "Miss America crown goes to an Indian American for first time". MSNBC. मूल से 20 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 18, 2013.
  12. "नई मिस अमरीका नीना: हंगामा क्यों है बरपा?". बीबीसी हिन्दी. सितम्बर 18, 2013. मूल से 20 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 18, 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सम्मान एवं उपलब्धियाँ
पूर्वाधिकारी
मेल्लोरी हगन
मिस अमेरिका
2014
उत्तराधिकारी
किरा कज़न्त्सेव
पूर्वाधिकारी
शैनन ओलिवर
मिस न्यूयॉर्क
2013
उत्तराधिकारी
अमांडा मेसन