वॉशिंगटन नेवी यार्ड गोलीबारी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वॉशिंगटन नेवी यार्ड गोलीबारी
स्थान नेवल सी सिस्टम्स कमांड मुख्यालय इमारत #197
तिथि सोमवार, सितम्बर 16, 2013
8:20 पूर्वाह्न (12:20 स॰सा॰स॰)
हमले का प्रकार सामूहिक हत्या, गोलीबारी
घायल अज्ञात
पीड़ित 12 मृत्यु (अपराधी सहित)[1]
अपराधी एरोन एलेक्सिस (मृत); 2 फरार
उद्देश्य अज्ञात

वॉशिंगटन नेवी यार्ड गोलीबारी अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी॰ सी॰ में सितम्बर 16, 2013, के दिन सुबह 8:20 बजे (12:20 समन्वित सार्वत्रिक समय) के आसपास हुई थी। उच्च सुरक्षा वाले नौसेना परिसर वॉशिंगटन नेवी यार्ड के अंदर तीन अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह नेवी यार्ड वॉशिंगटन के दक्षिण-पश्चिम में मौजूद है।

वारदात[संपादित करें]

वारदात नेवल सी सिस्टम्स कमांड मुख्यालय इमारत #197 पर स्थानीय समय अनुसार सुबह 8:20 बजे शुरू हुई। तब मुख्यालय में काम करने वाले कर्मचारी दफ़्तर पहुँच रहे थे। वॉशिंगटन पुलिस के अनुसार बंदूकधारियों ने सेना की वर्दी पहनी हुई थी तथा उन्होंने एक साथ अंधाधुंध फायरिंग की। यार्ड में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों के मुताबिक़ उन्होंने एक हथियारबंद को निशाना लगाते हुए देखा और इसके बाद भगदड़ मच गई। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में एक अपराधी की मौके पर ही मौत हो गई थी।[2][3]

प्रभाव व प्रतिक्रिया[संपादित करें]

वारदात के कारण कम से कम आठ नजदीकी स्कूलों को बंद कर दिया था तथा कई सड़कें और पुल भी बंद कर दिए गए थे। रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमानों की उड़ान अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थीं।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गोलाबारी की निंदा करते हुए वारदात को "कायरतापूर्ण कृत्य" बताया।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Mayor Gray: At Least 12 Dead, Several Others Injured in Shooting at D.C. Navy Yard". एनबीसी. मूल से 26 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 16, 2013.
  2. "अमरीका: नेवी यार्ड पर गोलीबारी, 12 की मौत". बीबीसी हिन्दी. सितम्बर 16, 2013. मूल से 20 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 16, 2013.
  3. "Navy yard shooting: Washington DC police confirm 12 dead". सितम्बर 16, 2013. मूल से 17 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 16, 2013.
  4. "President Obama: 'Cowardly Act' at Navy Yard". एबीसी न्यूज़. सितम्बर 16, 2013. मूल से 16 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 सितंबर 2013.

निर्देशांक: 38°52′28.7″N 76°59′54.7″W / 38.874639°N 76.998528°W / 38.874639; -76.998528