ग्रैंड मस्ती

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ग्रैंड मस्ती
निर्देशक इन्द्र कुमार
लेखक मिलाप मिलन जावेरी
तुषार हीरानंदानी[1]
निर्माता अशोक ठकेरिया
इन्द्र कुमार
अभिनेता विवेक ओबेरॉय
रितेश देशमुख
आफ़ताब शिवदेसानी
सोनाली कुलकर्णी
ब्रूना अब्दुल्ला
करिश्मा तन्ना
कैनात अरोरा
मरियम जकारिया
मंजरी फणनिस
छायाकार ऋतुराज नारायण
संपादक संजय सांकला
संगीतकार आनंद राज आनंद
संजीव दर्शन
निर्माण
कंपनी
महबूब स्टुडियो
वितरक मारुति इंटरनेशनल
प्रदर्शन तिथियाँ
  • सितम्बर 13, 2013 (2013-09-13)
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 20 करोड़ (US$2.92 मिलियन)

ग्रैंड मस्ती भरत शाह की बॉलीवुड वयस्क हास्य फ़िल्म है, जिसका निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है और निर्माता अशोल ठकेरिया हैं। फ़िल्म २००५ की सफल फ़िल्म मस्ती की उत्तरकृती है। इसमें मुख्य भूमिका में विवेक ओबेरॉय, आफ़ताब शिवदेसानी और रितेश देशमुख मूल भूमिकाओं में बदलाव के साथ हैं जिनके साथा ब्रूना अब्दुल्ला, करिश्मा तन्ना, सोनाली कुलकर्णी, कैनात अरोरा, मरियम जकारिया और मंजरी फणनिस हैं।[2] ग्रैंड मस्ती को 13 सितम्बर 2013 को जारी किया गया।[3] ग्रैंड मस्ती को समीक्षकों से मिलीजुली प्रतीक्रिया मिली लेकिन टिकट खिड़की पर अच्छे आरम्भ के साथ उतरी।[4]

कथानक[संपादित करें]

डॉ॰ अमर सक्सेना (रितेश देशमुख), मीत मेहता (विवेक ओबेरॉय) और प्रेम चावला (आफ़ताब शिवदेसानी) दोस्त हैं। कॉलेज के दिनों में वे हर समय लड़कियों के बारे में सोचते रहते हैं। रॉबर्ट परेरा (प्रदीप रावत) उनके कॉलेज के बेहद सख़्त प्रिंसिपल होते हैं। वो कॉलेज में एक आदेश जारी करते हैं कि अश्लील हरकतों में शामिल होने वाले लड़के-लड़कियों के ख़िलाफ़ कड़े कदम उठाए जाएंगे। कॉलेज प्रिंसिपल से मिली सज़ा के बाद कॉलेज के एक लड़के हार्दिक (सुरेश मेनन) को मानसिक अस्पताल जाना पड़ता है। छह वर्ष के बाद कॉलेज के सभी पूर्व-छात्रों को अपने-अपने जीवनसाथी के साथ कॉलेज में एक सप्ताह की छुट्टी बिताने के लिए बुलाया जाता है। संयोग से डॉ॰ अमर सक्सेना की पत्नी ममता (सोनाली कुलकर्णी) उनके साथ नहीं आ पाती है क्योंकि वो अपने नवजात बच्चे की देखभाल में व्यस्त हैं, मीत की पत्नी उन्नति (करिश्मा तन्ना) भी साथ आने से मना कर देती है क्योंकि उन्हें अपने बॉस (कैप्टन बिक्रम जीत सिंह) के साथ तुर्की जाना होता है और प्रेम की पत्नी भी उनके साथ आने से मना कर देती है क्योंकि उन्हें अपने परिवार में बड़ों की देखभाल करनी होती है। कॉलेज के तीनों दोस्त 'मिलन समारोह' में अपनी पत्नियों के बग़ैर जाने का फ़ैसला करते हैं और विवाहेतर संबंधों की योजना बनाते हैं। संयोग से कॉलेज के प्रिंसिपल राबर्ट परेरा दो दिन के लिए देश से बाहर गए होते हैं। वो कॉलेज परिसर में किसी भी तरह की 'ग़लत गतिविधि' और अश्लील बातचीत को रोकने के लिए कुछ ख़ास लोगों को नियुक्त करते हैं जो सभी पर नज़र रखते हैं। कॉलेज में डॉ॰ अमर की मुलाकात एक बिंदास लड़की मैरी (ब्रूना अब्दुल्ला) से होती है जो अपनी मर्जी से उसके साथ हमबिस्तर होने तक को तैयार है। मीत की मुलाकात मार्लो से होती है और वो उस पर फ़िदा हो जाता है। प्रेम अपनी टीचर रोज़ (मरियम जकारिया) को फंसाने की कोशिश करता है, जो उसे रात को अपने बेडरूम में आने का निमंत्रण देती है। इससे पहले कि तीनों दोस्त अपने-अपने पार्टनर के क़रीब आने की योजना को अंजाम देते, राबर्ट परेरा की कॉलेज में वापसी हो जाती है। यह पता चलता है कि रोज़ रॉबर्ट की दूसरी पत्नी हैं, मैरी उनकी पहली पत्नी की लड़की है और मार्लो उनकी बहन है। रॉबर्ट को शक होता है कि तीनों जरूर उनकी पत्नी, बेटी और बहन के साथ संबंध बनाना चाहते हैं, इसलिए वह उनका पीछा करता है। अमर, मीत और प्रेम शहर से भागने की ताक में होते हैं कि तीनों की पत्नियां वहां पहुंच जाती हैं। रॉबर्ट परेरा और तीनों दोस्तों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू हो जाता है। इसी बीच हार्दिक पागलखाने से बाहर आ जाता है और परेरा को जान से मारना चाहता है। वह अमर, मीत और प्रेम को रॉबर्ट परेरा को मारने के लिए ब्लैकमेल करता है और धमकी देता है कि उसके पास मैरी, मार्लो और रोज़ के साथ उनके रोमांस की एमएमएस क्लिप है। अगर वो रॉबर्ट को नहीं मारते तो वह उन्हें सार्वजनिक कर देगा।

कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

क्र॰शीर्षककलाकारअवधि
1."ग्रैंड मस्ती (शीर्षक संगीत)"संजीव दर्शन & दर्शन राठोड़4:19
2."ज़ुल्मी ज़ुल्मी"मिका सिंह4:11
3."तु भी मूड में"वाजिद खान & ऋतु पाठक4:36
4."ग्रैंड मस्ती (रिमिक्स)"संजीव दर्शन & दर्शन राठोड़4:08
5."ग्रैंड मस्ती (पंगा)"संजीव दर्शन, दर्शन राठोड़, पायल देव, मिका सिंह, वाजिद खान, डीजे अंशुल माखिजा4:41

प्रदर्शन[संपादित करें]

ग्रैंड मस्ती को सेन्सर बोर्ड के पास इसके जारी होने से तीन माह पूर्व जून २०१३ में भेजा गया।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. कोमल नाहटा (14 सितंबर 2013). "फ़िल्म रिव्यू: 'ग्रैंड मस्ती' में कितनी मस्ती?". बीबीसी हिन्दी. मूल से 18 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 सितंबर 2013.
  2. Tuteja, Joginder (2012-08-09). "GRAND MASTI to take adult humour to the next level" (अंग्रेज़ी में). Glamsham. मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 सितम्बर 2013.
  3. रामसुब्रमणियम, निखिल (2012-08-09). "Masti sequel to be called Grand Masti" (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 सितम्बर 2013.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 13 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 सितंबर 2013.
  5. "Grand Masti gets censor certificate well in advance | Bollywood News | Hindi Movies News | News" (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 15 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-09-15.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]