मोहित चौहान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मोहित चौहान
2009 में चौहान
पृष्ठभूमि
जन्मनाहन, हिमाचल प्रदेश, भारत[1]
मूलस्थानहिमाचल प्रदेश, भारत
विधायेंहिन्दुस्तानी पॉप संगीत, बॉलीवुड
पेशागायक
वाद्ययंत्रगिटार, हार्मोनिका, बांसुरी, सैक्सोफोन
सक्रियता वर्ष1998 – वर्तमान
जीवनसाथीप्रार्थना गहलोत
वेबसाइटmohitchauhan.in

मोहित चौहान एक भारतीय पार्श्व गायक हैं जिन्हें मुख्यतः उनके रोमांटिक गानों के लिए जाना जाता है।[1] वो दो बार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

प्राथमिक जीवन[संपादित करें]

मोहित चौहान का जन्म हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुआ।[2] उनकी शुरुआती पढ़ाई संत जेवियर्स स्कूल, दिल्ली में हुई और आगे कि पढ़ाई हिमाचल प्रदेश से की जहाँ पर धर्मशाला कॉलेज से मास्टर ऑफ़ साइंस इन जियोलॉजी की डिग्री प्राप्त की। दिल्ली आ कर वहाँ सिल्क रूट नाम का बैंड बनाया, 1996 में इस बैंड का पहला एलबम बूंद रीलिज हुआ। इस एलबम का एक गीत डूबा़..डूबा बहुत हिट हुआ।[3]

पार्श्व गायन[संपादित करें]

मोहित चौहान ने रामगोपाल की फिल्म रोड में पहली बार प्लेबैक ("पहली नज़र में डरी थी") गाया।

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

वर्ष श्रेणी गीत परिणाम
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
2010 सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक दिल्ली 6 का "मसककली" जीत
2011 सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई फ़िल्म का "पी लूं" नामित
2012 सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक रॉकस्टार फ़िल्म का "साड्डा हक़" नामित
2012 सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक रॉकस्टार फ़िल्म का "जो भी मैं..." जीत
ज़ी सिने पुरस्कार
2011 सर्वश्रेष्ठ गायक वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई फ़िल्म का "पी लूं" जीत
2012 सर्वश्रेष्ठ गायक रॉकस्टार फ़िल्म का "जो भी मैं..." जीत
स्टार स्क्रीन पुरस्कार
2011 सर्वश्रेष्ठ गायक वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई फ़िल्म का "पी लूं" नामित
2011 सर्वश्रेष्ठ गायक रॉकस्टार फ़िल्म का "फिर से उड़ चला..." जीत
अप्सरा फ़िल्म एवं टेलीविज़न प्रोडूसर्स गिल्ड पुरस्कार
2010 सर्वश्रेष्ठ गायक लव आज कल का "ये दूरियां" जीत
Mirchi Music Awards
2010 सर्वश्रेष्ठ गायक दिल्ली 6 का "मसककली" जीत
ग्लोबल इंडियन फिल्म्स एवं टेलीविज़न पुरस्कार
2011 सर्वश्रेष्ठ गायक 'वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई फ़िल्म का "पी लूं" जीत
आइफा पुरस्कार (अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार)
2011 सर्वश्रेष्ठ गायक वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई फ़िल्म का "पी लूं" नामित
2012 सर्वश्रेष्ठ गायक रॉकस्टार फ़िल्म का "नादाँ परिंदे...." जीत
GIMA पुरस्कार
2011 सर्वश्रेष्ठ गायक वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई फ़िल्म का "पी लूं" जीत
कलर्स स्क्रीन पुरस्कार
2011 सर्वश्रेष्ठ गायक रॉकस्टार फ़िल्म का "साड्डा हक़" जीत
BIG Star Entertainment पुरस्कार
2011 सर्वश्रेष्ठ गायक रॉकस्टार फ़िल्म का "साड्डा हक़" जीत
2012 सर्वश्रेष्ठ गायक रॉकस्टार फ़िल्म का "जो भी मैं..." जीत
अप्सरा पुरस्कार
2010 सर्वश्रेष्ठ गायक 'लव आज कल का "ये दूरियां" जीत
2011 सर्वश्रेष्ठ गायक वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई फ़िल्म का "पी लूं" नामित
2012 सर्वश्रेष्ठ गायक रॉकस्टार फ़िल्म का "जो भी मैं..." जीत
विजय पुरस्कार
2012 सर्वश्रेष्ठ गायक 3 फ़िल्म का पो नी पो जीत
South Indian International Movie Awards
2013 सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक 3 फ़िल्म का पो नी पो नामित

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Get ready to sway along his tunes" [उनकी धुनों के के साथ आनन्दित होने के लिए तैयार हो जाओ] (अंग्रेज़ी में). हिन्दुस्तान टाइम्स. 21 जुलाई 2011. मूल से 25 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 सितंबर 2013.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2013.
  3. http://www.livehindustan.com/news/lifestyle/lifestylenews/article1-mohit-chavan-50-50-204245.html