देवघाट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

देवघाट नेपाल के गण्डकी अंचल के तनहुँ जिले में स्थित एक ग्राम विकास समिति है। नेपाल की सन् २००१ की जनगणना के अनुसार देवघाट की जनसंख्या ७६२० है।

यह कस्बा सेती गण्डकी तथा कृष्णा गण्डकी नदियों के संगम पर स्थित है तथा हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। यह नारायणगढ़ से ७ किमी, सौरहा से २० किमी तथा काठमाण्डू से १५० किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यहाँ के गुरुकुलों में से एक महेश संस्कृत गुरुकुल महत्त्वपूर्ण शैक्षिक संस्था एवं आश्रम हैं।