सन्निहित सरोवर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चित्र:Sannihit Sarovar.gif
सन्निहित सरोवर

सन्निहित सरोवर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित एक पवित्र सरोवर है। यह कुरूक्षेत्र में कैथल मार्ग पर श्री कृष्ण संग्रहालय के पास स्थित है। कहा जाता है कि यहाँ पर महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने सभी दिवंगतों की मुक्ति के लिए पिंड-दान आदि कार्य किया था। यहाँ एक विशाल सरोवर का निर्माण किया गया है जिसके चारों ओर रात्रि के लिए प्रकाश व्यवस्था भी की गई है।

सन्निहित सरोवर के बारे में मान्यता है कि यहीं सात सरस्वती नदियाँ मिलती हैं। इस सरोवर के जल में अमावस्या को स्नान करना पुण्यकारी माना जाता है।

सन्निहित सरोवर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि इस नदी में स्नान करने से भटकती आत्माओं से शांति मिल जाती है । - ममता सोनी वलोगस्