एचडी २१७१०७ बी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

एचडी २१७१०७ मीन तारामंडल का एक असौरीय ग्रह[1] है जो पृथ्वी से लगभग ६४ प्रकाश-वर्ष दूर है। इस ग्रह का अनवेषण एचडी २१७१०७ नामक तारे की लगभग हर सात दिन परिक्रमा करते हुए हुआ था, जिससे यह एक उष्ण बृहस्पति ग्रह के रूप में वर्गीकृत हो गया। ग्रह की किंचित केंद्रभ्रष्ट ग्रहपथ के कारण वैज्ञानिक प्रणाली के भीतर एक और ग्रह (एचडी २१७१०७ सी) की पुष्टि करने में सक्षम रहे।

अनवेषण[संपादित करें]

अब तक अनवेषणित असौरीय ग्रहों की बहुमत के अनुरूप एचडी २१७१०७ भी इसके गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव से इसके कक्षित तारे के अर्धव्यास वेग में आए लघु रूपांतर के पता लगने के कारण अनवेषणित हुआ। १९९८ में किए गए एचडी २१७१०७ के अर्धव्यास वेग के एक अध्ययन में पता चला की दृष्टि की रेखा के साथ में इसकी गति में एक ७.१ दिवसीय चक्र के दौरान विविधता प्राप्त की गई। इस रूपांतर की अवधि और आयाम ने संकेत दिया की यह तारे के चारों ओर के ग्रहपथ में बृहस्पति की तुलना में थोड़े अधिक न्यूनतम द्रव्यमान वाले एक ग्रहीय साथी के कारण हुआ था।[2] तारे से ग्रह की औसत दूरी सूर्य से बुध की दूरी के पांचवां हिस्सें से कम है।

द्वितीय ग्रह के संकेत[संपादित करें]

१० दिनों की परिक्रमण अवधि वाले ग्रह का बहुधा लगभग वृत्ताकार ग्रहपथ होता है, परंतु एचडी २१७१०७ बी का ग्रहपथ किंचित केंद्रभ्रष्ट है और इसके खोजकर्ताओं ने यह परिकल्पित किया की यह कई खगोलीय इकाइयों की दूरी पर स्थित प्रणाली के एक द्वितीय ग्रह के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कारण हो सकता है।[3] एक द्वितीय ग्रह एचडी २१७१०७ सी के अस्तित्व की पुष्टि २००५ में हुई।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. वोग्त, स्टीवन एस.; एवं अन्य (२००५). "Five New Multicomponent Planetary Systems" [पांच नव बहुघटक ग्रह प्रणालियाँ]. द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल (अंग्रेज़ी में). ६३२ (१): ६३८–६५८. डीओआइ:10.1086/432901. बिबकोड:2005ApJ...632..638V. मूल से 3 जनवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 जुलाई 2013.
  2. Fischer; एवं अन्य (१९९९). "Planetary Companions around Two Solar-Type Stars: HD 195019 and HD 217107" [दो सौर-प्रकार तारों के चारों ओर के ग्रहीय साथी: एचडी १९५०१९ और एचडी २१७१०७]. पब्लिकेशन्स ऑफ द एस्ट्रोनोमिकल सोसाइटी ऑफ द पैसिफिक (अंग्रेज़ी में). १११ (७५५): ५०–५६. arXiv:astro-ph/9810420. डीओआइ:10.1086/316304. बिबकोड:1999PASP..111...50F. मूल से 7 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अगस्त 2013. Italic or bold markup not allowed in: |journal= (मदद)
  3. फिश्चर; एवं अन्य (२००२). "Planetary Companions to HD 12661, HD 92788, and HD 38529 and Variations in Keplerian Residuals of Extrasolar Planets" [एचडी १२६६१, एचडी ९२७८८ और एचडी ३८५२९ के ग्रहीय साथी और असौरीय ग्रहों की केपलेरियन परिशिष्ट में रूपांतर]. द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल (अंग्रेज़ी में). ५५१ (२): ११०७–१११८. डीओआइ:10.1086/320224. बिबकोड:2001ApJ...551.1107F. मूल से 7 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अगस्त 2013. नामालूम प्राचल |LAST4= की उपेक्षा की गयी (|last4= सुझावित है) (मदद); |firstlast4= missing |lastlast4= in first4 (मदद)