गेज्ञई ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गेज्ञई ज़िला
དགེ་རྒྱས་རྫོང་
Gê'gyai County
मानचित्र जिसमें गेज्ञई ज़िला དགེ་རྒྱས་རྫོང་ Gê'gyai County हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : ?
क्षेत्रफल : ४६,११७ किमी²
जनसंख्या(१९९९):
 • घनत्व :
१२,३१३
 ०.२७/किमी²
उपविभागों के नाम: शहर व क़स्बे
उपविभागों की संख्या: १+४
मुख्य भाषा(एँ): तिब्बती


गेज्ञई ज़िला या गेज्ञस ज़िला (तिब्बती: དགེ་རྒྱས་རྫོང་, Gê'gyai County) तिब्बत का एक ज़िला है जो उस देश के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। तिब्बत पर चीन का क़ब्ज़ा होने के बाद यह चीनी प्रशासनिक प्रणाली में तिब्बत स्वशासित प्रदेश के न्गारी विभाग में पड़ता है। गेज्ञई ज़िले का क्षेत्रफल विशाल है - लगभग ४६,११७ वर्ग किमी, जो भारत के हरियाणा राज्य से ज़रा बड़ा है, लेकिन इसकी कुल आबादी सन् १९९९ में केवल १२,००० के आसपास थी। गेज्ञई ज़िले, गेरज़े ज़िले और त्सोचेन ज़िले पर एक विशाल घास का मैदान विस्तृत है जिसपर जंगली गधे, याक, नीली भेड़, हिरण और भालू जैसे जानवर रहते हैं। स्थानीय आबादी याक-पालन करती है।[1]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. 西藏阿里, Ngari Diqu (Chna). 旅游局, 中国旅游出版社, 2002, ... The grassland stretches from Gegyai, Gerze, Coqen to the northeast of Rutog County, a vast pastoral area occupying most land of Ngari. It is also a natural paradise for wild lives. Wild asses, yaks, antelopes, blue sheep, bears, lynxes ...