शाहगंज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शाहगंज
Shahganj
{{{type}}}
शाहगंज is located in उत्तर प्रदेश
शाहगंज
शाहगंज
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 26°03′22″N 82°40′55″E / 26.056°N 82.682°E / 26.056; 82.682निर्देशांक: 26°03′22″N 82°40′55″E / 26.056°N 82.682°E / 26.056; 82.682
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलाजौनपुर ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल26,556
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, अवधी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड223101
वाहन पंजीकरणUP62

शाहगंज (Shahganj) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जौनपुर ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

शाहगंज भौगोलिक दृष्टिकोण से उतर और पूरब में स्थित है। शाहगंज की पूरी जनसंख्या 26,556 व पुरुषो की 13,812 और महिलाओ की संख्या 12,744 हैं। शाहगंज की साक्षरता दर 64% जो की राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य से ऊपर माना गया है भारत की सामान्य साक्षरता दर 59.5% माना गया है। यहां पुरुषो और महिलाओ का साक्षरता दर और 57% पुरुषो का 71% है।[3]

इतिहास[संपादित करें]

इस स्‍थान को सुजाउद्दौला ने बसाया। शाह हजरत अली के सम्‍मन मे उसने एक बारादरी और एक ईदगाह का र्नि‍माण कराया। शाहगंज में तीन मुहल्‍ले शाहपंजा, अलीगंज, हुसेनगंज तीन लोगों की स्‍मृति‍ में बने हैं। जनपद की सीमापर बि‍जेथुआ महावीर का मंदि‍र भी है। इस मंदि‍र के बारे में कहा जाता है कि‍ हनुमान का पैर धरती में कहां तक है पता नही लगाया जा सका। पास में मकरीकुण्‍ड भी है जहां हनुमान ने कालि‍नेम को मारा था।[उद्धरण चाहिए]

यातायात[संपादित करें]

शाहगंज का लाइन वाराणसी, फैजाबाद और लखनऊ के लिए चला जाता है, जबकि एक लाइन आजमगढ़, छपरा और गोरखपुर के लिए चला जाता है, जहां से एक रेलवे जंक्शन है। यह लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अमृतसर, जयपुर, झांसी व अहमदाबाद से जुड़ा है। बसें नियमित अंतराल पर लखनऊ के लिए उपलब्ध हैं। निकटतम हवाई अड्डा बाबतपुर, शाहगंज से लगभग 90 किमी है जो वाराणसी में है। सुल्तानपुर के लिए कोई रेलवे लाईन नहीं और जफराबाद से लेकर फ़ैज़ाबाद तक सिंगल लाईन है दोहरीकरण एवं विधुतीकरण का कार्य प्रगति पर है। जिससे गाडियों का काफी क्रासिंग होता है और गाड़िया विलम्ब हो जाती है। जौनपुर से शाहगंज कि बस सुबिधा बहुत ही ख़राब है घंटो लोगो को बस के लिए इंतजार करना पड़ता है। फैजाबाद और इलाहाबाद के लिए परिवहन व्यवस्था बहुत संतोष जनक नहीं है।[उद्धरण चाहिए]

राजनीति[संपादित करें]

शाहगंज की नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमति रचना सिंह ये पूर्व नगर पालिका चैयरमैन की बहु है, शाहगंज विधानसभा 365 से विधायक रमेश सिंह है, यहां पर राजनैतिक दलों में भाजपा, सपा, के समर्थक ज्यादा है, और हिन्दू वादी कट्टर नेता यहां से हिमांशु यादव, अक्षत अग्रहरि है बताया जाता है ये दोनो हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष रह चुके हैं और अपने कार्यकल में इन दोनो लोगो ने बहुत सारी हिन्दू समाज में चेतना जगाने के लिए प्रदर्शन रैलियां की है, इन दोनो के साथ सुशील सेठ बागी, भुनेश्वर मोदनवाल,ईशान जायसवाल 'राम'प्रमुख रूप से समाज सेवी है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
  3. "Census of India: Shahganj". www.censusindia.gov.in. अभिगमन तिथि 26 October 2022.