विंडोज़ फोन ७

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(विण्डोज़ फोन 7 से अनुप्रेषित)
विण्डोज़ फ़ोन 7
विकासक माइक्रोसॉफ्ट
कार्यकारी स्थिति वर्तमान, समर्थन 9 सितंबर 2014 को समाप्त।[1]
स्रोत प्रतिरूप बंद स्रोत
प्रारम्भिक रिलीज़
नवीनतम स्थिर संस्करण विण्डोज़ फ़ोन 7.8 (बिल्ड 7.10.8862.144) / मार्च 15, 2013
कर्नेल का प्रकार Monolithic (CE-based)
लाइसेंस वाणिज्यिक सॉफ्टवेयर
उत्तर संस्करण विण्डोज़ फ़ोन 8
आधिकारिक जालस्थल www.windowsphone.com

विंडोज़ फोन ७ (Windows Phone 7) या विण्डोज़ फोन 7, विण्डोज़ फोन संचालन प्रणाली का पहला संस्करण है। इसे 12 अक्टूबर 2010[2] को दुनिया भर में और 8 नवम्बर 2010 को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया। विण्डोज़ फोन 7 का एक अद्यतन, मैंगो (जिसे भी विण्डोज़ फोन 7.5 भी कहा जाता है) मई 2011 में जारी किया गया था। इसके बाद जनवरी 2013 में, विंडोज फोन 7.8 जारी किया गया। इस अद्यतन में विण्डोज़ फोन 8 की कुछ विशेषताएँ इसमें जोड़ी गयी थी।

विशेषताएँ[संपादित करें]

यूजर इंटरफेस[संपादित करें]

विण्डोज़ 7 फोन का यूजर इंटरफेस मेट्रो डिजाइन प्रणाली पर आधारित है। प्रारंभ स्क्रीन (जिसे स्टार्ट स्क्रीन का नाम दिया गया है) कई लाइव टाइलों से बनी होती है। यह लाइव टाइल्स अनुप्रयोग, संपर्क, वेब पेज, मीडिया आदि खोलने की कड़ियाँ हैं जिनका वास्तविक समय में अद्यतन होते रहता है। उदाहरण के लिए, एक ईमेल खाते की टाइल अपठित संदेश को दर्शाएगी, या दूसरी टाइल मौसम की ताज़ा जानकारी का प्रदर्शन करेगी।

विण्डोज़ 7 फोन मल्टीटच का समर्थन करता है।[3]

वेब ब्राउजर[संपादित करें]

इंटरनेट एक्सप्लोरर मोबाइल विण्डोज़ फोन का मुख्य वेब ब्राउजर है। ब्राउज़र पर अधिकतम ६ टैब खोले जा सकते जो एक साथ लोड होने की क्षमता रखते हैं।

ईमेल[संपादित करें]

विण्डोज़ फोन हॉटमेल, एक्सचेंज, याहू मेल और जीमेल का आंतरिक रूप से समर्थन करता है। पॉप(POP) और आईमैप(IMAP) प्रोटोकॉल के माध्यम से कई अन्य ईमेल सेवाओं का उपयोग किया जाता जा सकता है।

क्रीड़ायें (गेम्स)[संपादित करें]

गेम्स हब द्वारा गेम्स खेले जा सकते हैं। इसमें एक्सबॉक्स लाइव के सुविधा भी मौजूद है।

ऑफ़िस सूट[संपादित करें]

ऑफ़िस हब पर उपयोगकर्ता अपने दस्तावेजों का आयोजन कर सकते हैं। ऑफ़िस सूट में वर्ड मोबाइल, एक्सेल मोबाइल, पॉवरपॉइंट मोबाइल, वन नोट मोबाइल की मदद से फ़ाइलों को सीधे संपादित किया जा सकता है। वन नोट और शेयर पॉइंट के द्वारा कंप्यूटर के साथ ऑफिस फाइल्स शेयर की जा सकती हैं।[3]

खोज[संपादित करें]

खोज करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन बिंग का उपयोग किया जा सकता है। खोज करने के लिए फ़ोन में अलग से एक हार्डवेयर बटन होगा।

मीडिया[संपादित करें]

म्यूजिक प्लेयर माइक्रोसॉफ्ट ज़ून की सहायता से गाने और रेडियो एक ही स्थान पर सुने जा सकते हैं। ज़ून सोशल के ज़रिये दोस्तों के साथ गाने शेयर किये जा सकते हैं।[3]

मल्टीटास्किंग[संपादित करें]

विण्डोज़ फोन 7 में मल्टीटास्किंग केवल फ़ोन के साथ आने वाले अनुप्रयोगों तक ही सीमित है। विण्डोज़ फोन 7.5 और आगे के संस्करणों में वापस (बैक) बटन दबा कर रखने पर टास्क स्विचर की मदद से मल्टीटास्किंग की जा सकती है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Microsoft to support Windows Phone 7 and 8 until 2014 | Windows Phone Central". मूल से 17 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 जनवरी 2020.
  2. "माइक्रोसॉफ्ट ने 'विंडोज फोन 7' श्रृंखला उतारी | IBN खबर". मूल से 21 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 जनवरी 2020.
  3. "मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज़ फोन 7 | जागरण जंक्शन". मूल से 30 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 जनवरी 2020.