गूगूश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गूगूश
कनाडा में गूगूश गाते हुए
पृष्ठभूमि
जन्म नामफ़ाएग़ेह आतशीन
जन्म5 मई 1950 (1950-05-05) (आयु 73)
मूलस्थानतेहरान, ईरान
विधायेंईरानी पॉप संगीत
पेशागायिका, अबिनेत्री
सक्रियता वर्ष1953–1979, 2000–वर्तमान
लेबलआवांग, कैलटॅक्स, ऍमज़ीऍम, पार्स विडियो, तरानेह
वेबसाइटgoogoosh.com

गूगूश (फ़ारसी: گوگوش‎‎, Googoosh), जिनका असली नाम फ़ाएग़ेह आतशीन (फ़ारसी: فائقه آتشین‎, Faegheh Atashin) है, एक प्रसिद्ध ईरानी गायिका व अभिनेत्री हैं। वे ईरानी पॉप संगीत में अपने दिए योगदानों के लिए जानी जाती हैं लेकिन उन्होनें १९५०-१९८० काल में कई ईरानी फ़िल्मों में भी अदाकारी की थी। वे ईरान और मध्य एशिया की सबसे मशहूर गायिका मानी जाती हैं और इस पूरे प्रदेश में अफ़ग़ानिस्तान तक उनकी ख्याति फैली हुई है। १९७९ की ईरानी क्रान्ती के बाद महिला गायिकाओं पर पाबंदी लग गई थी लेकिन उन्होनें फिर भी ईरान न छोड़ा, हालांकि उसके बाद वहाँ प्रदर्शन करना बंद कर दिया। इसके बावजूद उनकी प्रसिद्धी बढ़ती रही है। वर्तमान में वे 'गूगूश म्यूज़िक अकैडमी' नामक फ़ारसी भाषा का टेलिविज़न संगीत मुक़ाबला चलाती हैं। मूल रूप से उनका परिवार अज़रबैजान से था।[1][2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Googoosh. The most celebrated Iranian pop artist of all times" Archived 2013-05-18 at the वेबैक मशीन. Iran Chamber Society. "Googoosh was born Faegheh Atashin in 1951 on Sarcheshmeh Street, in an old part of Tehran, to Azerbaijani immigrant parents from the former Soviet Union."
  2. Moaveni, Azade (23 मार्च 2001). "Don't Cry for Me, Iran" Archived 2013-06-06 at the वेबैक मशीन. Time. Retrieved 12 अप्रैल 2007.