कवांगो प्रदेश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कवांगो प्रदेश
Kavango Region
मानचित्र जिसमें कवांगो प्रदेश Kavango Region हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : रुंडु (Rundu)
क्षेत्रफल : ४८,७४२ किमी²
जनसंख्या(२०११):
 • घनत्व :
२२२,५००
 ४.६/किमी²
उपविभागों के नाम: चुनावक्षेत्र
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): ?


कवांगो (Kavango Region), जो १९९८ से पहले ओकवांगो (Okavango) के नाम से जाना जाता था, दक्षिणी अफ़्रीका में स्थित नामीबिया देश के १३ प्रदेशों में से एक है। इसकी राजधानी रुंडु (Rundu) है।[1]

विवरण[संपादित करें]

कवांगो प्रदेश में नामीबिया के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक वर्षा होती है, जिस से यहाँ कृषि और वन-सम्बन्धी आर्थिक विकास होने की अच्छी सम्भावनाएँ हैं। उत्तर में इस प्रदेश की सीमाएँ अंगोला से और दक्षिण-पूर्व में बोत्स्वाना से लगतीं हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग से कवांगो नदी गुज़रती है और उस के किनारे बहुत से लोग बसे हुए हैं जबकि प्रदेश के अन्दरूनी हिस्सों में जन-घनत्व बहुत कम है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Namibia: Country Brief, pp. 3, World Bank Publications, 2009, ISBN 9780821378717, ... Namibia has three tiers of government: national, regional, and local. The country is divided into 13 regions ...