हिम तीतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

हिम तीतर
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: पक्षी
गण: गॉलिफ़ॉर्मिस
कुल: फ़ॅसिअनिडी
उपकुल: परडिसिनी
वंश: लरवा
हॉजसन, १८३७
जाति: ऍल. लरवा
द्विपद नाम
लरवा लरवा
(हॉजसन, १८३३)
पर्यायवाची

लरवा निविकोला

हिम तीतर (Snow Partridge) (lerwa lerwa) फ़ीज़ैन्ट कुल का प्राणी है जो हिमालय के ऊँचे इलाकों में भरपूर पाया जाता है। यह पाकिस्तान, भारत, नेपाल और चीन में पाया जाता। अपनी प्रजाति का यह इकलौता पक्षी जीवित है। यह वृक्ष रेखा से ऊपर अल्पाइन चारागाह और खुले पहाड़ों की ढलानों में पाये जाते हैं लेकिन हिमालय के बर्फ़मुर्ग के विपरीत यह पथरीले इलाकों में नहीं पाये जाते हैं और उसकी भांति इतने सावधान भी नहीं होते हैं।

विवरण[संपादित करें]

धारीदार सिर और मुड़ी चोंच
हिमालय के तीतर का गान

नर और मादा समान दिखते हैं लेकिन नर के एड़ी के पास एक नाख़ून-नुमा उभार होता है। इनकी लंबाई ३८ से ४० से.मी. तक होती है। मादा का वज़न लगभग ४५० से ५८० ग्राम होता है जबकि नर का लगभग ५५० से ७०० ग्राम तक होता है। इसके चूज़े लाल मनाल के चूज़ों की तरह होते हैं।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. BirdLife International (2012). "Lerwa lerwa". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2012.2. International Union for Conservation of Nature. अभिगमन तिथि ०८ मई २०१३. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. Ali, S & S D Ripley (1980). Handbook of the birds of India and Pakistan. 2 (2 संस्करण). Oxford University Press. पपृ॰ 6–8. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-19-562063-1.