वेनेरा 1

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वेनेरा 1
लक्ष्य प्रकारशुक्र का फ्लाइ-बाइ
फ्लाईबाई तिथि19 मई 1961
लॉन्च तिथि12 फ़रवरी 1961 को 2:09:00 UTC[1]
लॉन्च वाहनMolniya
कॉस्पर आई डीGamma 1 1961 Gamma 1
द्रव्यमान643.5 किलोग्राम[2]

वेनेरा 1 (Venera 1), जिसे वेनेरा 1VA No.2 के रूप में भी जाना जाता है, सोवियत संघ के वेनेरा कार्यक्रम अंतर्गत, शुक्र के लिए उड़ान भरने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।[3] वेनेरा 1 का वजन 643.5-किलोग्राम (1,419 पाउंड) था, जिसमें एक बेलनाकार 1.05 मीटर (3 फीट 5 इंच) का व्यास प्रोब लगा हुआ था। जिसकी ऊंचाई 2.035 मीटर (6 फीट 8.1 इंच) थी। यह आंतरिक वितरण के साथ गर्मी के वितरण को बनाए रखने के लिए शुष्क नाइट्रोजन के साथ 1.2 (120 kPa) का वायुमंडल दबाव सह सकने में सक्षम था। इस वायुयान में 922.8 मेगाहर्ट्ज की आवृत्ति पर शुक्र से पृथ्वी पर डेटा भेजने के लिए 2 मीटर का परवलयिक तार-जाल एंटीना लगाया गया था।

प्रक्षेपण[संपादित करें]

वेनेरा 1 को फरवरी 1961 को शुक्र ग्रह पर प्रक्षेपण के लिए बनाया गया अंतरिक्ष यान था, परन्तु किसी तकनिकी खराबी के चलते यह अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा से ही बाहर नही निकल सका, और अपने उदेश्य को पूरा नही कर सका।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Venera (1961-1983)". मूल से 8 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अप्रैल 2013.
  2. "Venera (1961-1983)". मूल से 8 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अप्रैल 2013.
  3. "NASA - NSSDCA - Spacecraft - Details". nssdc.gsfc.nasa.gov. अभिगमन तिथि 2021-01-04.
  4. "Tentative IDs". nssdc.gsfc.nasa.gov. अभिगमन तिथि 2021-01-04.