कारेलिया गणतंत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कारेलिया गणतंत्र
Респу́блика Каре́лия
रेस्पूब्लिका कारेलिया
मानचित्र जिसमें कारेलिया गणतंत्र Респу́блика Каре́лия रेस्पूब्लिका कारेलिया हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : पेत्रोज़ावोद्स्क
क्षेत्रफल : १,७२,४०० किमी²
जनसंख्या(२०१०):
 • घनत्व :
६,४३,५४८
 ३.७३/किमी²
उपविभागों के नाम: रायोन
उपविभागों की संख्या: १५
मुख्य भाषा(एँ): रूसी, कारेलियाई


ओनेगा झील में किझ़ी द्वीप पर लकड़ी का गिरजा
ऐतिहसिक कारेलिया प्रदेश रूस के कारेलिया गणतंत्र और फ़िनलैन्ड के उत्तरी और दक्षिणी कारेलिया क्षेत्रों के बीच बंटा हुआ है। कारेलियाई स्थलसन्धि अब रूस के लेनिनग्राद ओब्लास्त का भाग है।

कारेलिया गणतन्त्र (रूसी: Респу́блика Каре́лия, अंग्रेज़ी: Republic of Karelia, कारेलियाई: Karjalan Tazavalda) रूसी गणतन्त्र का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह यूरोप के उत्तर में और रूस के पश्चिमोत्तर में स्थित है। इसकी राजधानी पेत्रोज़ावोद्स्क नगर है और जनसंख्या ६,४३,५४८ (२०१० की जनगणना) है।[1] रूस का यह विभाग ऐतिहासिक 'कारेलिया' नामक क्षेत्र पर विस्तृत है जो वर्तमान में रूस और फ़िनलैन्ड के बीच बंटा हुआ है।

भूगोल[संपादित करें]

यह रूस के उत्तर-पश्चिम में स्थित है, जो कि श्वेत सागर और बाल्टिक सागर की द्रोणियों के बीच विभाजक स्थिति पर है।

नदियाँ[संपादित करें]

कारेलिया में लगभग २७,००० नदियाँ हैं। प्रमुख नदियों में हैं:

झीलें[संपादित करें]

कारेलिया में ६०॰००० झीलें हैं।

लोग व भाषाएँ[संपादित करें]

ऐतिहासिक रूप से कारेलिया फ़िनिश लोगों से सम्बन्धित कारेलियाई लोगों की मातृभूमि है। कारेलियाई भाषा भी फ़िनिश भाषा से मिलती-जुलती है और यूराली भाषा-परिवार की सदस्या है। कुछ भाषावैज्ञानिक इसे फ़िनिश भाषा की ही एक उपभाषा मानते हैं। २०१० की जनगणना में कारेलिया गणतंत्र में ८२.२% लोग रूसी समुदाय के, ७.४% कारेलियाई समुदाय के, ३.८% बेलारूसी समुदाय के, २% युक्रेनी समुदाय के, १.४% फ़िनिश समुदाय के और ०.५% वेपसियाई समुदाय के थे।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. २०१० की रूसी जनगणना

स्रोत[संपादित करें]

  • Верховный Совет Карельской АССР. №473-ЗРК 30 мая 1978 г. «Конституция Республики Карелия», в ред. Закона №1314-ЗРК от 16 июля 2009 г «О внесении изменений в Конституцию Республики Карелия». Опубликован: отдельной брошюрой. (Supreme Soviet of the Karelian ASSR. #473-ZRK May 30, 1978 Constitution of the Republic of Karelia, as amended by the Law #1314-ZRK of July 16, 2009 On Amending the Constitution of the Republic of Karelia.)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]