त्रिवेणी पुष्प

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

त्रिवेणी पुष्प इलाहाबाद के समीप अरैल नमक स्थान पर यमुना के तट पर स्थित एक भव्य स्थापत्य है। यह एक मीनार के रूप में है जो संगम से दक्षिण-पूर्व दिशा में स्पष्ट दिखता है। अन्य चीजों में, यहाँ पर कई पौराणिक मंदिरों के नमूने और अन्य धार्मिक प्रतिकृतियों को रखा गया है जैसे, रामजन्मभूमि, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गौतम बुद्ध इत्यादि।

अरैल का पुराना नाम अलर्कवती था और वर्तमान में यहाँ महर्षि महेश योगी द्वारा स्थापित बड़ा सा आश्रम और विद्यालय है। त्रिवेणी पुष्प इसी संस्था द्वारा स्थापित मीनार है।