प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारतीय डाक टिकट पर प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) भारत की एक प्रमुख समाचार संस्था है।

यह भारत का सबसे बड़ा अभिकरण है। सन १९४९ में भारत के प्रमुख समाचार पत्रों ने मिलकर असोसिएशन प्रेस ऑफ़ इंडिया को खरीद लिया था, क्योंकि विदेशी शासन काल से काम कर रही ए. पी. आई न्यूज़ एजेंसी ब्रिटिश समाचार अभिकरण रयूटर (reuter) की भारतीय शाखा मात्र थी। यह स्थिति स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद तो समाप्त हो ही जानी थी और भारतीय समाचार पत्र भी इसे विदेशी पत्र के प्रभाव से मुक्त करना चाहते थे। यह समाचार एजेंसी एशिया महाद्वीप के समाचार अभिकरणों में पहला स्थान रखती है। देश भर में इसके १२० कार्यालय काम कर रहे है। रायटर युनाईटेड प्रेस इंटरनेशनल (UPI) और आजांस फ़्रांस प्रेस (AFP) के साथ भी पीटीआई की खबरों का लेन देन का समबन्ध है। पी टी आई की हिंदी समाचार सेवा भी चलती है जिसे "भाषा" कहते हैं। यह समाचार अभिकरण की फीचर सर्विस भी बड़ी लोकप्रिय है। टेली प्रिन्टर सर्विस के अलावा यह एजेंसी कम्प्यूटर संगणक की सहायता से भी समाचार देती है।

  • भारत की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी
  • स्थापना : 27 अगस्त 1947
  • कार्य प्रारंभ : 1-2-1949
  • ग्राहक : 500 समाचार पत्र व बीसीयों विदेशी समाचार समिति
  • अपनी स्वयं की उपग्रह डिलीवरी
  • इनसेट उपग्रह पर एक ट्रांसपोंडर के जरिये समाचार सीधे ग्राहक तक
  • इंटरनेट के जरिये भी समाचार
  • फोटो का अभिलेखागार
  • करीब 1300 कर्मचारी, जिनमें 350 पत्रकार हैं।
  • देश में 80 कार्यालय व विदेशों के प्रमुख शहरों में संवाददाता.
  • 350 स्ट्रिंगर हैं। 20 अंशकालिक संवाददाता
  • 200 फोटो स्ट्रिंगर
  • अन्य सेवा : समाचार, फोटो, फीचर का मेलर पैकज, विज्ञापन, आर्थिक, स्टाक स्केंज, PTI-TV
  • सम्बन्ध : AP, एजेंसी, एशिया पल्स इंटरनेशनल, एशियामेट, गुटनिरपेक्ष देशों का समाचार पूल

बाहरी कड़ियां[संपादित करें]


विश्व की प्रमुख समाचार संस्थाऐं पृथ्वी
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया | यूनाइटेड न्यूज आफ इंडिया | हिन्दुस्तान समाचार | यूनीवार्ता | एसोसिएटेड प्रेस | रायट‍र | तास | सिन्हुआ | तांजुग क्योडो | अंतरा | बाटरा | बेल्गा | इरना | मेना | एंगोप | जियाना | रोमप्रेस | युनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल | अंसा | बरनामा | सी०एस०टी०के० | इतीम | ए०एफ०पी० | कूना | नोवोस्ती | पाप (पोलैंड की समाचार संस्था) | प्रेला | सापा | सिप | यू०पी०पी० | योनहाप | बी०एस०एस० | डी०पी०ए० | नोटीमेक्स | नान | वाफा | ए०ए०पी० | जिजि | चिनाब टाइम्स