कशमोर ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कशमोर ज़िला
کشمور‎ / Kashmore
मानचित्र जिसमें कशमोर ज़िला کشمور‎ / Kashmore हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : कशमोर
क्षेत्रफल : २,५९२ किमी²
जनसंख्या(-):
 • घनत्व :
६,६२,४६२
 २५५/किमी²
उपविभागों के नाम: तहसीलें
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): सिन्धी


कशमोर पाकिस्तान के सिंध प्रांत का एक ज़िला है। यह तीन तहसीलों में बंटा है - तंगवानी, कंधकोट और कशमोर। ३,१२,५०० लोगों की आबादी वाला कशमोर शहर इसकी राजधानी है। यहाँ गाय-बैलों की एक बड़ी मंडी है और यह अपनी चावल की पैदावार के लिये जाना जाता है।

भूगोल[संपादित करें]

कशमोर ज़िला सिन्ध के उत्तरी भाग में स्थित है। पूर्वोत्तर में कशमोर ज़िले की सीमा पाकिस्तानी पंजाब प्रान्त से लगती है जबकि पश्चिमोत्तर में सरहद बलोचिस्तान से। ज़िले के पूर्व भाग से सिन्धु नदी गुज़रती है और उसके पार थर रेगिस्तान शुरु होने लगता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]