दमार प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दमार​
ذمار‎ \ Dhamar
मानचित्र जिसमें दमार​ ذمار‎ \ Dhamar हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : दमार
क्षेत्रफल : ९,४९५ किमी²
जनसंख्या(२०१२):
 • घनत्व :
१६,४५,४३६
 १७३.२९/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या: १२
मुख्य भाषा(एँ): अरबी


दमार​ प्रान्त (अरबी: ذمار‎, अंग्रेज़ी: Dhamar) यमन का एक प्रान्त है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

यह प्रान्त यमन के केन्द्रीय पठार पर स्थित है और जगह-जगह पर पहाड़ व वादियाँ हैं, हालांकि उत्तर भाग में एक मैदानी इलाक़ा है। यहाँ मनाव-निवास के ६००० साल पुराने अवशेष मिले हैं और लगभग १००० ईसापूर्व के आसपास यह दक्षिण अरबी सभ्यता का हिस्सा बना। जब इस्लाम आया तो यहाँ के क़बीलों ने उसे जल्दी ही अपना लिया। बाद में उस्मानी साम्राज्य आने पर उन्होंने उसके विरूद्ध विद्रोह किये और अंत में क़ासिमी परिवार के नेतृत्व में उन्हें खदेड़ दिया। १९वीं सदी में यहाँ फिर कुछ काल के लिए उस्मानी क़ब्ज़ा रहा। प्रान्त के कुछ भागों में कृषि चलती है, जिसमें अनाज, सब्ज़ियों व फलों का उत्पादन होता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. http://www.world-gazetteer.com Archived 2012-12-04 at archive.today, Yemen, divisions
  2. Central Statistical Organisation of Yemen. General Population Housing and Establishment Census 2012 Final Results [1] Archived 2013-05-21 at the वेबैक मशीन, Statistic Yearbook 2005 of Yemen [2] Archived 2010-06-20 at the वेबैक मशीन