साँचा:आज का आलेख ७ नवंबर २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मैरी क्यूरी
मैरी क्यूरी
मेरी क्युरी (प्रारंभिक नाम मारिया स्कोलोडोवस्का) (७ नवंबर १८६७ - ४ जुलाई १९३४) विख्यात भौतिकविद और रसायनशास्त्री थी। पोलैंड के वारसॉ नगर में जन्मी मेरी ने रेडियम की खोज की थी। महिला होने के कारण तत्कालीन वारसॉ में उन्हें सीमित शिक्षा की ही अनुमति थी। इसलिए उन्हें छुप-छुपाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करनी पड़ी। बाद में बड़ी बहन की आर्थिक सहायता की बदौलत वह भौतिकी और गणित की पढ़ाई के लिए पेरिस आईं। उन्होंने फ़्रांस में डॉक्टरेट पूरा करने वाली पहली महिला होने का गौरव पाया। उन्हें पेरिस विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर बनने वाली पहली महिला होने का गौरव भी मिला। यहीं उनकी मुलाक़ात पियरे क्यूरी से हुई जो उनके पति बने। इस वैज्ञानिक दंपत्ति ने १८९८ में पोलोनियम की महत्वपूर्ण खोज की।... विस्तार से पढ़ें...