प्रवेशद्वार:खगोलशास्त्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
खगोलशास्त्र प्रवेशद्वार

खगोल शास्त्र, एक ऐसा शास्त्र है जिसके अंतर्गत पृथ्वी और उसके वायुमण्डल के बाहर होने वाली घटनाओं का अवलोकन, विश्लेषण तथा उसकी व्याख्या की जाती है। यह वह अनुशासन है जो आकाश में अवलोकित की जा सकने वाली तथा उनका समावेश करने वाली क्रियाओं के आरंभ, बदलाव और भौतिक तथा रासायनिक गुणों का अध्ययन करता है। बीसवीं शताब्दी के दौरान, व्यावसायिक खगोल शास्त्र को अवलोकिक खगोल शास्त्र तथा काल्पनिक खगोल तथा भौतिक शास्त्र में बाँटने की कोशिश की गई है। बहुत कम ऐसे खगोल शास्त्री है जो दोनो करते है क्योंकि दोनो क्षेत्रों में अलग अलग प्रवीणताओं की आवश्यकता होती है, पर ज़्यादातर व्यावसायिक खगोलशास्त्री अपने आप को दोनो में से एक पक्ष में पाते है। विस्तार से पढ़ें…

चयनित लेख
विशाल आकाशगंगा मैसियर-८७ के केंद्र में स्थित कृष्ण विवर का एक वास्तविक चित्र

कृष्ण विवर या ब्लैक होल, सामान्य सापेक्षता (जनरल रिलेटिविटि) में, इतने शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र वाली कोई ऐसी खगोलीय वस्तु है, जिसके खिंचाव से प्रकाश-सहित कुछ भी नहीं बच सकता। कृष्ण विवर के चारों ओर घटना क्षितिज नामक एक सीमा होती है जिसमें वस्तुएँ गिर तो सकती हैं परन्तु बाहर नहीं आ सकती। इसे "काला" (कृष्ण) इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह अपने ऊपर पड़ने वाले सारे प्रकाश को भी अवशोषित कर लेता है और कुछ भी परावर्तित नहीं करता। यह ऊष्मागतिकी में ठीक एक आदर्श कृष्णिका की तरह है। कृष्ण विवर का क्वांटम विश्लेषण यह दर्शाता है कि उनमें तापमान और हॉकिंग विकिरण होता है। अपने अदृश्य भीतरी भाग के बावजूद, एक ब्लैक होल अन्य पदार्थों के साथ अन्तः-क्रिया के माध्यम से अपनी उपस्थिति प्रकट कर सकता है। मसलन ब्लैक होल का पता तारों के किसी समूह की गति से लगाया जा सकता है जो अन्तरिक्ष के खाली दिखाई देने वाले एक हिस्से की परिक्रमा कर रहे हों। वैकल्पिक रूप से, एक साथी तारे द्वारा आप अपेक्षाकृत छोटे ब्लैक होल में गैस गिराते हुए देख सकते हैं। यह गैस सर्पिल आकार में अन्दर की तरफ आती है, बहुत उच्च तापमान तक गर्म हो कर बड़ी मात्रा में विकिरण छोड़ती है जिसका पता पृथ्वी पर स्थित या पृथ्वी की कक्षा में घूमती दूरबीनों से लगाया जा सकता है। इस तरह के अवलोकनों के परिणाम स्वरूप यह वैज्ञानिक सर्व-सम्मति उभर कर सामने आई है कि, उनके स्वयं न दिखने के बावजूद, हमारे ब्रह्मांड में कृष्ण विवर अस्तित्व रखते है। इन्हीं विधियों से वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि हमारी गैलेक्सी, क्षीरमार्ग, के केन्द्र में स्थित धनु ए* नामक रेडियो स्रोत में एक विशालकाय कालाछिद्र स्थित है जिसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान से 43 लाख गुना है। अधिक पढ़ें…


चयनित जीवनी

विक्रम अंबालाल साराभाई (१२ अगस्त, १९१९- ३० दिसंबर, १९७१) भारत के प्रमुख वैज्ञानिक थे। इन्होंने ८६ वैज्ञानिक शोध पत्र लिखे एवं ४० संस्थान खोले। इनको विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में सन १९६६ में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। डॉ॰ विक्रम साराभाई के नाम को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से अलग नहीं किया जा सकता। यह जगप्रसिद्ध है कि वह विक्रम साराभाई ही थे जिन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थान दिलाया। लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने अन्य क्षेत्रों जैसे वस्त्र, भेषज, आणविक ऊर्जा, इलेक्ट्रानिक्स और अन्य अनेक क्षेत्रों में भी बराबर का योगदान किया। अधिक पढ़ें…


क्या आप जानते हैं?
नोवा का निर्माण
नोवा का निर्माण


चयनित चित्र
Jantarmantar jayprakash yantra part1
Jantarmantar jayprakash yantra part1

जंतर मंतर, जयपुर के जयप्रकाश यंत्र की विवरणात्मक तस्वीर। जंतर मंतर, जयपुर स्थित एक मध्यकालीन खगोलीय वेषशाला है, जो अब एक यूनेस्को विश्व धरोहर है
सम्बंधित लेख व श्रेणियाँ
आप किस प्रकार सहायता कर सकते हैं
Things you can do
  • हाल में हुए परिवर्तनों की समीक्षा कर पृष्ठों के सुधर में सहायता कर सकते हैं।
  • प्रवेशद्वार:खगोलशास्त्र के वार्ता पृष्ठ पर आवश्यक विषयों हेतु पृष्ठ निर्मित करने के लिए आवेदन दे सकते हैं।
  • खगोलशास्त्र व इससे सम्बंधित पृष्ठों का विस्तार कर सकते हैं।
  • पहले से निर्मित पृष्ठों पे चित्र व उद्धरण जोड़ कर उन्हें अधिक सूचनात्मक बना सकते हैं।
  • खगोलशास्त्र सम्बंधित पृष्ठों में सटीक श्रेणी जोड़कर उनका बेहतर श्रेणीकरण कर सकते हैं।
  • प्रवेशद्वार:खगोलशास्त्र से जुड़े विकिपरियोजना (विकिपीडिया:विकिपरियोजना खगोलशास्त्र) से जुड़ कर खगोलशास्त्र के विषयों से जुड़े अन्य कार्यों में सहयोग कर सकते हैं
अन्य परियोजनाओं में
विकिसमाचार पर खगोलशास्त्र प्रवेशद्वार     विकि-उद्धरण पर खगोलशास्त्र     विकिताब पर खगोलशास्त्र विषय     विकिस्रोत पर खगोलशास्त्र प्रवेशद्वार     कॉमन्स पर खगोलशास्त्र श्रेणियाँ     विक्षनरी पर खगोलशास्त्र प्रवेशद्वार     विकि-विश्वविद्यालय पर खगोलशास्त्र
समाचार उद्धरण हस्तचालित विषय चित्र परिभाषा सीखना