साँचा:आज का आलेख २६ अगस्त २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मोदीनगर
मोदीनगर
मोदीनगर उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद जिले में एक तहसील है जो दिल्ली से लगभग ५० कि॰मी॰ उत्तर दिशा में स्थित है। यह निकटवर्ती शहरों मेरठगाजियाबाद से २४ कि॰मी॰ दूर है। यह उद्योगपति मोदी का गृह स्थान है और यहीं पर शहर के संस्थापक रायबहादुर गूजर मल मोदी ने १९३३ में मोदी उद्योग की नींव रखी थी। इस कारण यह एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मोदीनगर की उन्नति शिक्षा के क्षेत्र में भी द्रुत गति से हुई है। मोदीनगर में औद्योगिक क्रांति तो आई, किंतु शहर हरे भरे खेतों एवं बागों आदि से घिरा रहने के कारण यहां पर्यावरण का सान्निध्य भी भरपूर मिलता है। शहर में बड़े इंजीनियरी कॉलिज व प्रबंधन संस्थान हैं, जो मोदी उद्योग-गृह द्वारा १९८० के दशक में स्थापित किए गए थे। मोदीनगर का प्रसिद्धतम स्थान है, लक्ष्मी नारायण मंदिर, जिसे स्थानीय लोग मोदी मंदिर कहते हैं।  विस्तार में...