प्रवेशद्वार:हिमाचल प्रदेश/Intro

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित एक प्रान्त है। इसकी सीमायें उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, और जम्मू और कश्मीर के साथ साथ तिब्बत के साथ भी लगती है। हिमाचल प्रदेश 56019 किमी² से अधिक क्षेत्र में फैला है। हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह् ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। हिन्दू राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है। लगभग पूरा प्रदेश हिमालय पर्वत की शिवालिक श्रेणी का भाग है। शिवालिक पर्वत श्रेणी से ही घग्गर नदी निकलती है। राज्य की अन्य प्रमुख नदियों में सतलुज और व्यास शामिल है। [ पूरा पढ़े ]