साँचा:आज का आलेख ४ नवंबर २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

क्वाचा (ISO 4217: MWK) सन् १९७१ से मलावी की मुद्रा है। यह १०० तंबाला से समविभाजित है। क्वाचा नाम उषाकाल के लिए प्रयुक्त न्यांजा और बेम्बा शब्द से लिया गया है। जबकि तंबाला शब्द का न्यांजा में अर्थ मुर्गा होता है। मुर्गा एक तंबाला सिक्के में नजर आता है। क्वाचा ने १९७१ में २ क्वाचा = १ पाउंड (१ क्वाचा = १० शिलिंग) की दर पर पाउंड का स्थान लिया। सिक्के १९७१ में १, २, ५, १० और २० तंबाला मूल्यवर्ग में जारी किए गए। १ और २ तंबाला कांसे के बने हुए थे, वहीं अन्य तांबा-जस्ता के बने हुए थे। १९८६ में ताबा-जस्ता के ५० तंबाला और जस्ता-पीतल १ क्वाचा सिक्के जोड़े गए। द्विधातुई ५ और १० क्वाचा के सिक्के जनवरी २००७ में जारी किए गए। ये सभी वर्तमान में प्रचलन में हैं। १९७१ में ५० तंबाला, १, २ और १० क्वाचा के बैंकनोट जारी किए गए। १९७३ में ५ क्वाचा नोट जारी किए गए, जब २ क्वाचा नोट को बंद कर दिया गया। विस्तार से पढ़ें...