वार्ता:यशपाल शर्मा

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ यशपाल शर्मा लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

यशपाल शर्मा लेख के अनुप्रेक्षण के बारे में[संपादित करें]

@: जी, आपने यशपाल शर्मा (अभिनेता) लेख को उपरोक्त लेख पर अनुप्रेक्षित कर दिया परंतु लेख की सामग्री साथ नहीं जोड़ी। पुराने लेख में केवल एक अधूरी सी सूची है। क्या ऐसा हो सकता है कि आप दोनो लेखों की सामग्री का भी विलय कर दें? नए लेख की भाषा सम्बंधी त्रुटियाँ मैं आज ही ठीक करने की कोशिश करूँगी। धन्यवाद! --Shypoetess (वार्ता) 12:33, 6 अप्रैल 2018 (UTC)[उत्तर दें]

Shypoetess जी, ये बहुत अच्छी बात है कि आपको लेख में केवल अधूरी सूची ही दिखी, और ऊपर एक वाक्य लिखा हुआ नहीं दिखा था। एक वाक्य वाले बिना विकिडाटा से जुड़े लेख हिन्दी विकि में एक बहुत बड़ी समस्या है। वैसे मैं इसी समस्या पर आधारित प्रस्ताव बहुत पहले भी चौपाल पर रखा था, जिसमें मैंने लिखा था कि विकिडाटा से न जुड़े एक वाक्य लेखों को हटाया जाये या तो सुधार कर रखा जाये, पर कोई भी ध्यान नहीं दिया, इसके चलते भविष्य में इस तरह के दो या दो से अधिक लेख बनते ही जा रहे हैं। इस बार आशा है कि आपका भी अगले प्रस्ताव में समर्थन होगा और एक वाक्य लेखों (जिसमें न तो विकिडाटा लिंक रहता है, न सन्दर्भ, आदि) से छुटकारा मिल जाएगा। वैसे मैंने इस लेख में भूमिका और एक अनुभाग डाल दिया है, समय मिलने पर इसका थोड़ा और विस्तार कर दूंगा। चूंकि विकिडाटा से कई सारे लेख नहीं जुड़े हैं, इस कारण कृपया आगे से विकिपीडिया में नाम खोजने के बाद ही लेख बनाने का काम शुरू करें। -- (वार्ता) 13:23, 6 अप्रैल 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@: जी, मैंने अभी पुरस्कारों के साथ सन्दर्भ जोड़े थे जो आपने सारणी बनाते हुए हटा दिए। कृपया फिर से जोड़ दें। और यदि आप इस लेख पर अभी काम करना चाहते हैं तो बता दीजिये मैं बाद में कर लुंगी। इस प्रकार साथ ही काम करने से सब ख़राब हो रहा है।-- Shypoetess (वार्ता) 17:20, 6 अप्रैल 2018 (UTC)[उत्तर दें]

Shypoetess जी, मैंने तो पहले ही ऊपर कहा था कि मैं विस्तार कर दूंगा। वैसे आपने पुरस्कारों में जो पहला सन्दर्भ डाला था, वो आईएमडीबी का था, जिसे सन्दर्भ के रूप में नहीं रखना चाहिए, वहीं दूसरा फिल्म निर्माण करने वाली निर्माता कंपनी का है, जो अपने ही बनाए फिल्मों को मिले पुरस्कारों के बारे में बता रहा है, जो हो सकता है कि सही पुरस्कारों की जानकारी दे, लेकिन विश्वास करने योग्य उस पुरस्कार देने वाली वेबसाइट या समाचार स्रोत ही हो सकते हैं। इसके लिए समय मिलने पर विश्वसनीय सन्दर्भ जोड़ दूंगा -- (वार्ता) 18:43, 6 अप्रैल 2018 (UTC)[उत्तर दें]

विकि कॉमन्स का साँचा[संपादित करें]

@: जी, आपने कॉमन्स का साँचा यह कह कर हटा दिया कि साइडबार में कड़ी मौजूद है किन्तु कड़ी तो हर जगह होती है किन्तु हिंदी और अंग्रेजी विकिपेडिया दोनों में ही साँचा रखा जाता है। शायद सांचे से कॉमन्स की ओर ध्यान ज़्यादा आकर्षित होता है इसलिए ऐसा किया जाता है। वैसे मेरा यह प्रश्न हिंदी विकी पर समरूपता लेन के उद्देश्य से है कि आगे से कॉमन्स का साँचा लगाया जाये या नहीं। धन्यवाद्! -- Shypoetess (वार्ता) 21:28, 10 अप्रैल 2018 (UTC)[उत्तर दें]