साँचा:आज का आलेख १३ जनवरी २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंडित शिवकुमार शर्मा १९८८ में वादन करते हुए
पंडित शिवकुमार शर्मा १९८८ में वादन करते हुए
पंडित शिवकुमार शर्मा प्रख्यात भारतीय संतूर वादक और गायक हैं। इन्होंने पांच वर्ष की आयु से ही संगीत अध्ययन और १३ वर्ष की आयु से ही संतूर बजाना आरंभ किया था। इन्होंने अपना पहला कार्यक्रम बंबई में १९५५ में किया था। इनका प्रथम एकल एल्बम १९६० में आया। १९६५ में इन्होंने निर्देशक वी शांताराम की नृत्य-संगीत के लिए प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म झनक झनक पायल बाजे का संगीत दिया। १९६७ में इन्होंने प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया और पंडित बृजभूषण काबरा की संगत से एल्बम कॉल ऑफ द वैली बनाया, जो शास्त्रीय संगीत में बहुत ऊंचे स्थान पर गिना जाता है। इन्होंने पं.हरि प्रसाद चौरसिया के साथ कई हिन्दी फिल्मों में शिव-हरि नाम से संगीत दिया है। जिसमें सिलसिला, फासले, चाँदनी, लम्हे, और डर उल्लेखनीय हैं। इन्हें १९९१ में पद्मश्री, एवं २००१ में पद्म विभूषण से भी अलंकृत किया गया था।  विस्तार में...