प्रवेशद्वार:कर्नाटक/चयनित पर्यटन स्थल/पुरालेख 1

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मैसूर भारत के कर्नाटक प्रान्त का एक शहर है। राजधानी बंगलोर से लगभग डेढ सौ किलोमीटर दक्षिण में यह तमिलनाडु की सीमा पर बसा शहर है। मैसूर न सिर्फ कर्नाटक में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि आसपास के अन्य पर्यटक स्थलों के लिए एक कड़ी के रूप में भी काफी महत्वपूर्ण है। शहर में सबसे ज्यादा पर्यटक मैसूर के दशहरा उत्सव के दौरान आते हैं। जब मैसूर महल एवं आसपास के स्थलों यथा जगनमोहन पैलेस जयलक्ष्मी विलास एवं ललिता महल पर काफी चहल पहल एवं त्यौहार सा माहौल होता है। कर्ण झील चिड़ियाखाना इत्यादि भी काफी आकर्षण का केन्द्र होते हैं। मैसूर के सग्रहालय भी काफी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मैसूर से थोड़ी दूर कृष्णराज सागर डैम एवं उससे लगा वृंदावन गार्डन अत्यंत मोहक स्थलों में से है। इस गार्डन की साज-सज्जा, इसके संगीतमय फव्वारे इत्यादि पर्यटकों के लिए काफी अच्छे स्थलों में से है। ऐतिहासिकता की दृष्टि से यहीं श्रीरंग पट्टनम का ऐतिहासिक स्थल है जो मध्य तमिल सभ्यताओं के केन्द्र बिन्दु के रुप में स्थापित था।