साँचा:आज का आलेख 15 जुलाई 2010

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इलाहाबाद में संगम पर अकबर का किला
इलाहाबाद में संगम पर अकबर का किला
इलाहाबाद (प्रयाग) उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित एक शहर है। शहर का प्राचीन नाम अग्ग्र (संस्कृत) है, अर्थात त्याग स्थल। हिन्दू मान्यता अनुसार, यहां सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम बलिदान दिया था। हिन्दू धर्म में प्रयाग में पवित्रतम नदियां गंगा, यमुनासरस्वती नदी संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में सबसे बड़े हिन्दू सम्मेलन कुंभ मेला का आयोजन होता है। शहर में कई महत्त्वपूर्ण राज्य सरकार के कार्यालय स्थित हैं, जैसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रधान महालेखाधिकारी, पी.एस.सी, राज्य पुलिस मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश राज्य हाईस्कूल एवं इंटरमीडियेट शिक्षा कार्यालय। इलाहाबाद भारत के १४ प्रधानमंत्रियों में से ७ से संबंधित रहा है विस्तार में...