वार्ता:मन्द

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ मन्द लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

Apogee शब्द का अनुवाद पराकाष्ठा सही नहीं है[संपादित करें]

माननीय सदस्यों,

@[[सदस्य:Hunnjazal|Hunnjazal] , :@ संजीव कुमार जी ,

Apsis के लिए भी मन्द के बजाए , उच्च शब्द का प्रयोग हुआ है. सूर्य सिद्धान्त भाष्य, महावीर प्रसाद, पृष्ठ २१।

विज्ञान शब्दवाली आयोग के शब्द संग्रह में Apsis के लिए स्तब्धिका ।

शब्दसंग्रह में भी उच्च से सम्बधित शब्द ही हैं। शब्द संग्रह का पृष्ठ

Apogee के लिए मन्दोच्च और चन्द्रोच्च शब्द का प्रयोग सूर्य सिद्धांत में हुआ है। सूर्य सिद्धान्त भाष्य, महावीर प्रसाद, पृष्ठ २१।

Apogee के लिए पराकाष्ठा शब्द इस सन्दर्भ में नया है और भ्रम उत्पन्न करेगा। मात्र सही अनुवाद कर लेना पर्याप्त नहीं , हमें प्रयोग के उदाहरण में ढूंढने चाहिए।

सारांश ये है कि सिद्धांत ग्रंथो और शब्द संग्रह से मेल खाती शब्दावली का यदि प्रयोग करना है तो तीनो शब्द इस प्रकार होंगे। apsis = उच्च (जब ग्रह या उपग्रह इन बिन्दुओ पर होते है तो आकाश में उच्चतम या निम्नतम बिन्दुओं पर दिखाई देते हैं ) apoapsis = मन्दोच्च (क्योंकि इस बिंदु पर ग्रह या उपग्रह कि गति सबसे कम होती है ) periapsis = तीव्रोच्च (क्योंकि इस बिंदु पर ग्रह या उपग्रह कि गति सबसे अधिक होती होती है )

संदीप दीक्षित, खगोलशास्त्र और हिन्दी साहित्य में रूचि है (वार्ता) 08:19, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]