सदस्य:Sbharti/भारतीय भाषाओं में सहयोग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भारतीय भाषाओं में आपसी सहयोग हेतु सुझाव।

भारतीय भाषा की सारी विकियों का लगभग एक हाल है : कम लोग, कम लेख, कम पाठक, कम तकनीक, कम विशेषज्ञ इत्यादि। निम्न स्तर पर भले ही सब अपने-अपने तरीके के कार्य करें, पर उच्च स्तर पर हमें सहयोग करना चाहिए। दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें हम अच्छा योगदान दे सकते हैं : प्रबंधन और विशेष योजनाएँ। प्रबंधन - जिससे विकि संयोजित रहे और योजनाएँ - जिससे सुयोजित तरीके से विकि का विकास हो।

लेख पर अन्य भारतीय भाषाओं को मुख्य रूप से दिखाना[संपादित करें]

  1. अगर एक लेख किसी अन्य भारतीय भाषा में उपलब्ध है तो उस भाषा के लिंक को लेख के ठीक ऊपर और शीर्षक के ठीक नीचे दिखाया जा सकता है।

बॉट्स का आदान-प्रदान[संपादित करें]

  1. हिन्दी व अन्य भाषा में नए बॉट्स बन रहे हैं, जिनका हम अन्य विकि पर भी उपयोग कर सकते हैं। कई बॉट्स भारतीय भाषाओं के लिए खास तौर पर भी बनी हैं।

पन्नों की अधिक दिखाई[संपादित करें]

  1. internet traffic बढाने के उपायों का आदान-प्रदान
    1. भारतीय लेखों को खोजने वालों की कमी नहीं है। दिक्कत यह है कि ये सारे लेख अंग्रेजी में उपलब्ध हैं। अतः कोई हिन्दी या अन्य भाषा के लेख को खोजता ही नहीं। हमें ऐसे उपाय काम में लाने होंगे जिससे हम सीधे अंग्रेजी विकि से traffic को भारतीय भाषा वाले विकि पर ला सकें।
  2. हमें बाएँ पट पर भारतीय भाषाओं वाले विकियों की सूची अलग से दिखाने चाहिएँ। उसके नीचे अन्य भाषाएँ दिखाना चाहिए। इसे भाषा के नाम से सूचीबद्ध किया जा सकता है।
  3. युकेश जी द्वारा शुरू किया गया new:विकिपिडिया:देवनागरी टेम्प्लेट परियोजना काफी काम का है। इसमें एक समान देवनागरी वाले साँचे शेयर किये जा सकते हैं।

भारतीय भाषा के विकि सदस्यों की एक गूगल समूह[संपादित करें]

  1. सदस्य : प्रशासक, प्रबंधक, सक्रिय सदस्य सभी भारतीय भाषाओं के और साथ में अंग्रेजी विकि के जो भारतीय विकि और भारत संबंधी लेखों में विशेष रूची रखते हैं।
  2. इसमें हम विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
  3. भारत में विकि के प्रचार-प्रसार में मिलकर काम कर सकते हैं।
  4. पिछे छूटी भारतीय भाषा के विकि को साथ ला सकते हैं।

मित्रों और मेलिंग सूची पर भारतीय विकि में योगदान देने के लिए ईमेल आवेदन[संपादित करें]

मैं अपने मित्रों को एक अच्छे साँचे में लिखा हुआ आमंत्रण भेजना चाहता हूँ। मुख्यतः मेरी आशा उन्हें किसी भी भारतीय भाषा के विकि पर योगदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है। क्या इसके लिए कोई साँचा उपलब्ध है? अगर है, तो कृपया मेरे साथ साझा करें। अगर नहीं, तो क्या हमें ऐसा एक मेल तैयार करना चाहिए, जिसे कोई भी अपने मित्रों को सहज आमंत्रित कर सके।

संस्कृत को किसी भी भारतीय लिपि में दर्शाना[संपादित करें]

  1. जैसा शिवकल्याण ने कहा, हमें देवनागरी में लिखी संस्कृत का रूपांतरण अन्य भारतीय लिपि मे सहज करना चाहिए। एक तरह से कहा जाए तो, लेख किसी भी लिपि में लिखा जाए पर उसे जानने वाली लिपि में रूपांतरित करके दर्शाया जाए, चाहे वह संपादन के लिए हो या देखने के लिए।
    1. यहाँ देखें - https://bugzilla.wikimedia.org/show_bug.cgi?id=9802

भारतीयभाषाबॉट - विभिन्न भारतीय भाषाओं के लेखों के बीच सुधार के लिए[संपादित करें]

  1. भारतीयभाषाबॉट - स्वचालित सुधार