अष्टांग विन्यास योग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कृष्ण पट्टाभि जोयीस, 1980 के दशक के मध्य में, लैरी शुल्त्स के साथ अष्टांग योग सिखा रहे हैं।

अष्टांग विन्यास योग, योग की एक शैली है जिसे २०वीं शताब्दी के दौरान कृष्ण पट्टाभि जोयीस ने लोकप्रिय बनाया। इसे प्रायः परम्परागत भारतीय योग का एक आधुनिक रूप माना जाता है। [1] कृष्ण पट्टाभि जोयीस के अनुसार उन्होंने अपने गुरु तिरुमलाई कृष्णमाचार्य से इस प्रणाली को सीखा है। योग की इस शैली में शरीर के अंगों की गति के साथ सांस को समकालिक (सिंक्रनाइज़) किया जाता है। इसके आसन , विन्यास से सम्बद्ध हैं। [2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Ashtanga Yoga Background". Ashtanga Yoga. मूल से 25 July 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 August 2011.
  2. "Ashtanga Yoga". Yoga Journal. अभिगमन तिथि 19 May 2019.

इन्हें भी देखें[संपादित करें]