वार्ता:कर्ण

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
यह लेख पुर्व निर्वाचित लेख उम्मिदवार था। परन्तू कुछ कारणों वश यह निर्वाचित लेख बनने में असमर्थ रहा। विफ़ल होने के कारण वार्ता पृष्ठ पर देखें।

यह पृष्ठ कर्ण लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

लेख पूरा[संपादित करें]

मेरी ओर से यह लेख पूरा हो गया है। किसी भी सुधर के लिए सदस्यों की राय का स्वागत है। रोहित रावत ०६:०४, २४ जून २००९ (UTC)

रोहित जी लेख काफी अच्छा बना है। उचीत सन्दर्भ और लगा दे तो लेख की सुन्दरता बड़ जायेगी| --गुंजन वर्मासंदेश ०६:५७, २४ जून २००९ (UTC)

सन्दर्भ और अन्य सुधार[संपादित करें]

गुंजनजी मैंने यह पूरा लेख अंग्रेज़ी विकिपीडिया और टीवी धारावाहिक महाभारत देखकर लिखा है। अंग्रेज़ी के लेख में जिस प्रकार के सन्दर्भ लगे थे मैंने लगा दिए हैं। वैसे भी इस प्रकार के लेख के लिए कोई सन्दर्भ कैसे हो सकता है। कोई भी महाभारत वेद व्यास जी के मूल महाभारत से ही निकली है और कुछ जो सन्दर्भ हो सकते थे वो मैंने लगा दिए है। इसी प्रकार चित्र भी बहुत अच्छे नहीं मिल रहे है, जो चित्र मुझे कुछ तर्कसंगत और अच्छे लगे मैंने लगा दिए हैं। रोहित रावत ११:०५, २४ जून २००९ (UTC)

इस लेख से आपके अथक प्रयासों का पता चलता है जो वाकई प्रशंसा योग्य है. मुझे इस लेख में सिर्फ एक सन्दर्भ मिला जिसे मैंने जोड़ दिया था. उसी प्रकार के सन्दर्भो की बात कर रहा था. आपको अगर पता हो की महाभारत के कौन से अध्याय से अमुक प्रसंग लिया गया है तो लेख की विश्वश्नियता मजबूत होती है. पौराणिक चरित्रों के बारे में हजारों कहानिया होती है पर लोग तो उसी पर विश्वास करेंगे जिसके तथ्य महाभारत या फिर कोई और विश्वशनीय सूत्र से लिए गए है. आपका कहना सही है की ऐसे विषयों पर सन्दर्भ मिलना आसान नहीं है पर थोडा खोजिये शायद इन्टरनेट पर कुछ मिल जाये.
चित्रों के सन्दर्भ में कहना चाहूँगा की अगर आप चाहते है की यह लेख निर्वाचित हो तो चित्रों को भी commons के लायक करना पड़ेगा. मेरा आशय यह है की अगर आप चित्रों को भी उचीत सन्दर्भ लगाये और हो सके तो कॉपीराइट की जांच कर ले अगर आपको लगे की कॉपीराइट उल्लंघन नहीं हो रहा है तो उस चित्र को कॉमन्स पर अपलोड करें. --गुंजन वर्मासंदेश १३:२७, २४ जून २००९ (UTC)

संख्याएं[संपादित करें]

गुंजन जी जो संख्याएं आपने लगाई थी वे इस पौराणिक लेख में अच्छी नहीं लग रहीं थी इसलिए मैंने उन्हें पुनः हिन्दी संख्याओं में परिवर्तित कर दिया था। संख्याएं ठीक से दिखाईं दे इसके लिए मैंने उन्हें गाढ़े अक्षरों में लिख दिया है। मेरे विचार में इतने सुधारों से अधिक की आवश्यकता नहीं है। फिर भी यदि कुछ रह जाए तो यहीं बता दीजिए। धन्यवाद। रोहित रावत ११:१२, २४ जून २००९ (UTC)

कृपया यह लिंक देखे[संपादित करें]

सन्दर्भ खोजने के लिए उपयुक्त है
1 ,
2,
द्रौपदी और कर्ण का संबंध भी विलक्षण है ,
कर्ण कुंती संवाद , रविन्द्र नाथ टेगोर का एक नाटक ,
महाभारत अध्याय १० , कर्ण वध

--गुंजन वर्मासंदेश १४:३८, २४ जून २००९ (UTC)

निर्वावित लेख उम्मिदवारी[संपादित करें]

प्रस्तावक: मैं इस लेख को निर्वाचित लेख बनाने के लिए प्रस्तावित कर रहा हूँ। मैंने यह लेख पहले भी प्रतावित किया था लेकिन तब इसमें बहुत सी कमियाँ थी जो पूरी कर ली गई हैं। अब यह लेख सभी प्रकार से पूर्ण है। फिर भी यदि कुछ कमिया लगें तो अवश्य बताएँ। धन्यवाद। रोहित रावत १६:४७, ३१ अक्टूबर २०१० (UTC)

लेख में कड़ियों की एवं सन्दर्भों की भारी कमी है। कृपया इस पर ध्यान दें। --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १३:४८, २९ दिसम्बर २०१० (UTC)
सन्दर्भों के अतिरिक्त:
  • भागों के नाम अनावश्यक रूप से विवरण देते हैं। उन्हें संक्षिप्त करें।
  • प्रयुक्त चित्र लाइसेंस रहित हैं, सही लाइसेंस वाले चित्रों का प्रयोग करें
  • मृत्यु के कारक: इस भाग को गद्य रूप में बेहतर दर्शाया जा सकेगा
  • बाहरी कड़ियों में से ब्लॉग हटाएँ
  • अन्य परियोजनाओं की कड़ियाँ लेख के बीच में से हटाएँ,उदाहरण:"औचित्य" का अर्थ पाठकों को पता होगा, उसकी कड़ी अनावश्यक है
--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 00:52, 9 जनवरी 2012 (UTC)[उत्तर दें]
Since this has been unrectified for over an year, oppose and reject in its current state. Have removed the FAC template from the article.--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 00:56, 9 जनवरी 2012 (UTC)[उत्तर दें]

इस पृष्ठ का संपादन प्रतिबन्धित करें।[संपादित करें]

संजीव कुमार जी, कोई इस लेख को बिना सम्दर्भों के बदलते जा रहा है, बहुत सारे बदलाव कर रहा है और जानकारियाँ हटाए जा रहा है, कृप्या हो पाए तो इस लेख को पिछली अवस्था (अंतिम संपादन आपका) में ले जायें और संपादन को पुनर्रीक्षित सदस्यों के लिये सीमित करें। चंद्र शेखर/Shekhar 13:08, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]

@चंद्र शेखर जी: लेख को सुधार की आवश्यका है। हालांकि लेख में आईपी द्वारा जोड़ी गयी सामग्री ठीक नहीं है लेकिन हटाई गयी सामग्री भी सन्दर्भहीन ही थी, अतः इसकी ढ़ंग से समीक्षा करनी पड़ेगी। मैं अन्य पुनरीक्षकों की प्रतीक्षा कर रहा हूँ कि पहले वो इसकी समीक्षा करें। मैं सामान्यतः रह गये भाग की समीक्षा करता हूँ। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:27, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]

क्रॉस-विकी दुर्व्यवहार[संपादित करें]

नमस्ते। कर्ण संबंधित प्रचार में शामिल जुर्राब कठपुतलियों द्वारा क्रॉस-विकी दुरुपयोग चल रहा है। कृपया देखें - w:Wikipedia:Administrators' noticeboard/IncidentArchive1090#LTA sockpuppetry, puffery of Karna of Mahabharata

कृपया सतर्क रहें। कृपया मुझे इस घटना से संबंधित नए उपयोगकर्ताओं के मामले में भी सूचित करें। धन्यवाद!

cc @संजीव कुमार DaxServer (वार्ता) 19:14, 8 मार्च 2022 (UTC)[उत्तर दें]