तुर्किस्तान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सन् १९१४ के नक़्शे में रूसी तुर्किस्तान दर्शाया गया है

तुर्किस्तान (अंग्रेज़ी: Turkistan या Turkestan, फ़ारसी: ترکستان) मध्य एशिया के एक बड़ा भूभाग का पारम्परिक नाम है जहाँ तुर्की भाषाएँ बोलने वाले तुर्क लोग रहते हैं। इस नाम द्वारा परिभाषित इलाक़े की सीमाएँ समय के साथ बदलती रहीं हैं और इसका प्रयोग भी तुर्किस्तान से बाहर रहने वाले लोग ही अधिक करते थे।[1] आधुनिक युग में तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान, काज़ाख़स्तान, किर्गिज़स्तान, ताजिकिस्तान और चीन का शिनजियांग प्रांत आते हैं। इनके अतिरिक्त उत्तरी ईरान और अफ़्ग़ानिस्तान के कुछ भाग, रूस के साइबेरिया क्षेत्र का छोटा सा भाग और मंगोलिया का सुदूर पश्चिमी भाग भी शामिल हैं। ध्यान दें कि ताजिकिस्तान को छोड़कर इन सभी क्षेत्रों में तुर्की भाषाएँ सबसे अधिक बोली जाती हैं। ताजिकिस्तान में बोली जाने वाली ताजिक भाषा एक ईरानी भाषा है, लेकिन ताजिकिस्तान को फिर भी तुर्किस्तान का भाग माना जाता है।[2][3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Heartlands of Eurasia: The Geopolitics of Political Space, Anita Sengupta, Lexington Books, 2009, ISBN 978-0-7391-3606-5, ... the Central Asian region was referred to as Turkestan, a term used by Persians to define the land of the Turks ...
  2. Encyclopadea Britannica. Turkistan. Archived 2012-03-08 at the वेबैक मशीन Retrieved: 24 अगस्त 2009.
  3. Oxford Dictionaries Archived 2021-03-05 at the वेबैक मशीन, Oxford University Press, Retrieved: 26 मई 2012.