ज़मीर (1997 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ज़मीर

ज़मीर का पोस्टर
निर्देशक रजत रवैल
लेखक रुमी जाफ़री
निर्माता रवि वच्छानी
अभिनेता संजय कपूर,
शिल्पा शेट्टी,
कादर ख़ान,
ओम पुरी,
परेश रावल
संगीतकार आनंद-मिलिंद
प्रदर्शन तिथियाँ
16 मई, 1997
देश भारत
भाषा हिन्दी

ज़मीर 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह रजत रवैल द्वारा निर्देशित और रुमी जाफ़री द्वारा लिखित है। इसमें संजय कपूर और शिल्पा शेट्टी ने अभिनय किया है।[1] यह 16 मई 1997 को जारी हुई थी।

संक्षेप[संपादित करें]

बंबई का चोर किशन (संजय कपूर) फरार है और जमालपुर में शरण लेता है। वहां रहते हुए भी वह अपना चोरी का काम जारी रखता है। लेकिन उसका जीवन तब बदल जाता है जब वह गैंगस्टर राजा गजराज सिंह (परेश रावल) को एक व्यक्ति की निर्दयतापूर्वक हत्या करते हुए देखता है।

उसे गजराज सिंह और उसके गिरोह के खिलाफ अकेले विद्रोह करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। लेकिन उसे पता चलता है कि उसकी जान को गजराज और एक भ्रष्टाचारी पुलिस अधीक्षक, रंजीत खुराना (गुलशन ग्रोवर) से खतरा है। ।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी गीत समीर द्वारा लिखित; सारा संगीत आनंद-मिलिंद द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."अभी अभी आई जवानी"अलका यागनिक5:13
2."देखो जो पलट के"अभिजीत, पूर्णिमा5:00
3."लैला लैला"कुमार सानु, अलका यागनिक5:08
4."मुझे एक लड़की"कुमार सानु, साधना सरगम4:47
5."टक टका टक"उदित नारायण, अलका यागनिक5:40
6."तेरे नगमें"कुमार सानु, अलका यागनिक6:03
7."तूने प्यार का जादू"कुमार सानु, अलका यागनिक5:47

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Shilpa Shetty Says Sanjay Kapoor Asked To Re-shoot 'Auzaar', 'Zameer' After Watching Her As Tara Shetty" (अंग्रेज़ी में). 25 जनवरी 2024. अभिगमन तिथि 30 मार्च 2024.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]