वार्ता:गुलाब

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ गुलाब लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

आज का आलेख[संपादित करें]

यह वाक्य ठीक करें - " यह जल में रहना के लिए अनुकूलित है। "
--122.162.237.148 ००:४३, ३ अगस्त २००९ (UTC) आवश्यक सुधार किये गए।--Munita Prasadवार्ता ०१:४६, ३ अगस्त २००९ (UTC)

गुलाब लेख में.......
" गुलाब एक बहुवर्षीय" क्या आशय है इसका।
ये देश हैं या प्रदेश .........
" जबकि कुछ जातियों के मूल प्रदेश यूरोप, उत्तरी अमेरिका तथा उत्तरी पश्चिमी अफ्रीका "

क्या आशय है इसका.....

" गुलाब के अनेक संस्कृत पर्याय है।"
--आलोचक ०५:३३, ५ अगस्त २००९ (UTC)

  • गुलाब एक बहुवर्षीय, झाड़ीदार, पुष्पीय पौधा है। बहुवर्षीय का अर्थ है एक से अधिक वर्षों तक जीवित रहने वाले पौधा।
  • इसकी १०० से अधिक जातियां हैं जिनमें से अधिकांश एशियाइ मूल की हैं। जबकि कुछ जातियों के मूल प्रदेश यूरोप, उत्तरी अमेरिका तथा उत्तरी पश्चिमी अफ्रीका भी है। अर्थात् इसकी विभिन्न जातियों की उत्पत्ति कहां हुई थी।
  • गुलाब के अनेक संस्कृत पर्याय है। अर्थात गुलाब के संस्कृत में अनेक नाम हैं।--Munita Prasadवार्ता ०८:०४, ५ अगस्त २००९ (UTC)


मुनिता जी इनके शाब्दिक अर्थ तो मैं जानता हूँ....... मेरा आशय यह था कि यह वाक्य ठीक नहीं हैं...... शायद सृजनगाथा से उठाकर यहाँ पेस्ट कर दिए गए हैं...... इन्हें ठीक करना है... यूरोप को प्रदेश कहेंगे तो पाठकों को भ्रम होगा, यूरोप देश है प्रदेश नहीं है। इसी तरह बहुवर्षीय शब्द को खोलकर (स्पष्ट करके) लिखना होगा। संस्कृत पर्याय के साथ उनके पर्यायवाची शब्द भी देना आवश्यक है, नहीं तो यह वाक्य ही बेमानी हो जाता है। कृपया इस पर विचार करें।
--आलोचक १३:५५, ५ अगस्त २००९ (UTC)
आलोचक जी, ये कहां से पेस्ट किए गये हैं मुझे जानकारी नहीं है। यूरोप तो देश नहीं है जी, एक महाद्वीप है एवं प्रदेश का प्रयोग मूल प्रदेश के रूप में मूल-स्थान के लिए हुआ है। पर यदि आप मूल स्थान ठीक समझते है तो निःसंकोच परिवर्तन कर सकते हैं। संस्कृत के पर्याय भी तो उसी अनुच्छेद में हैं जिसमें यह वाक्य है कि गुलाब के अनेक संस्कृत पर्याय है। बहुवर्षीय, एकवर्षीय, साक, झाड़ीदार, वृक्ष, शब्द तो जीव विज्ञान के पादप सम्बन्धी लेखों में आएगा ही उसको स्पष्ट करने के लिए कुछ परिभाषाएँ लिखने का प्रयास कर रही हूँ जिससे किसी को समझने में कठिनाई न हो। धन्यवाद।--Munita Prasadवार्ता १४:१६, ५ अगस्त २००९ (UTC)
मुनिता जी धन्यवाद त्वरित उत्तर के लिए। यूरोप को प्रदेश नहीं कहा जा सकता..... मैं इसे ठीक कर दूँगा। यहाँ लिखना इसलिए भी आवश्यक समझा कि ठीक करने के बाद कई लोग व्यर्थ का तर्क वितर्क और कुतर्क करते हैं, जो ठीक नहीं लगता है। धन्यवाद।
--आलोचक १४:३३, ५ अगस्त २००९ (UTC)